Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

लाखों रुपये की लागत से कराए गए नाली और सड़क निर्माण कार्यों पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए

सांकल रोड पर 25 ट्रेक्टर-ट्राली खनिज रेत जप्त कर अवैध भण्डारण का प्रकरण दर्ज किया

सूत्रों के अनुसार कई किलो सोना और हीरे मोती जो दान पत्र में डाले जाते थे इसका लेखा-जोखा नहीं है

कारण बताओ नोटिस जारी, 1 करोड़ 31 लाख की वित्तीय अनियमितताओं के आरोप

कुंवर साहब गुर्जर बने मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन के संपर्क सचिव

: जिला शिक्षा अधिकारी की सेवानिवृति पर विदाई कार्यक्रम आयोजित

Aditi News Team

Sun, Jun 1, 2025
जिला शिक्षा अधिकारी की सेवानिवृति पर विदाई कार्यक्रम आयोजित गाडरवारा। बीते रविवार को जिला शिक्षा अधिकारी अनिल ब्यौहार के शासकीय सेवा से सेवानिवृत्ति के अवसर पर स्थानीय बीटीआई स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन में क्षेत्र के साईखेड़ा, चीचली एवं चांवरपाठा ब्लॉक के प्राचार्यो, शिक्षकों, अध्यापको,कर्मचारी एवं शिक्षक संगठनों द्वारा श्री ब्योहार को शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं उपहार देकर विदाई दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा विद्या की देवी माँ सरस्वती के चित्र का पूजन कर किया गया। तदोपरांत छात्राओं ख़ुशी हरदेनिया, साक्षी पाली एवं सपना कुर्मी द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई जिसके उपरांत उपस्थित जनों ने श्री ब्यौहार का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं फूल माला से किया। कार्यक्रम में पूर्व बीईओ प्रतुल इंदुरख्या ने स्वागत भाषण देते हुए डीईओ श्री ब्योहार के कार्यकाल को उल्लेखनीय बताते हुए उनकी कार्यशैली को सराहा। कार्यक्रम में प्राचार्य सुशील शर्मा ने स्वरचित अभिनंदन पत्र का वाचन किया जिसे प्राचार्यो एवं शिक्षकों ने श्री ब्यौहार को भेंट किया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त बीईओ राजेश बरसैया एवं प्रतापनारायण आर्य ने कहा कि श्री ब्योहार ने कुशलता पूर्वक अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन किया। सेवानिवृत प्राचार्य अनूप शर्मा एवं आरती पाठक ने कहा कि जिले का बोर्ड परीक्षा परिणाम प्रदेश में अव्वल रहा एवं उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय कबड्डी का आयोजन सफलतापूर्वक हुआ। कार्यक्रम को नवोदय प्राचार्य अरुण तिवारी, प्राचार्य एस के मिश्रा, जयमोहन शर्मा, चंद्रकांत विश्वकर्मा, बीआरसी संदीप स्थापक, चंदन शर्मा सहित अन्य शिक्षकों ने सम्बोधित करते हुए श्री ब्यौहार के कार्यकाल को सराहा। कार्यक्रम में डीईओ श्री ब्यौहार ने अपने उदबोधन में कहा कि जीवन में हमें जो जिम्मेदारी मिली है उसका निर्वाहन ईमानदारी से करना चाहिए। हम लोग राष्ट्रीय कबड्डी का बेहतर आयोजन एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम सभी के सहयोग से ही लेकर आये। उन्होंने उन्हें मिले सहयोग के प्रति सभी को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन संस्था प्राचार्य श्रीमति सुनीता पटैल एवं मंच संचालन मनीष शंकर तिवारी एवं बीएसी पवन राजौरिया ने किया। कार्यक्रम मे मप्र कर्मचारी संघ, शिक्षक संघ, राज्य शिक्षक संघ, शिक्षक संदर्भ समूह, पीएमयुएम संघ, प्रांतीय शिक्षक संघ, अजाक्स, लिपिक संघ सहित के के राजोरिया व अनेक शिक्षकों ने श्री ब्योहार का अभिनंदन किया। कार्यक्रम के आयोजन में महेश अधरुज, नगेन्द्र त्रिपाठी, मधुसूदन पटैल, सिराज अहमद सिद्धिकी सहित अन्य शिक्षकों का योगदान सराहनीय रहा। कार्यक्रम में चीचली बीआरसी डी के पटेल,प्राचार्य एम के चक्रवर्ती, मुमताज़ खान, ए के गुबरेले, लेखा कौरव,जे एल झरबडे,जी पी कोरी, राकेश तिवारी,बीएसी मनीराम मेहरा, राजेश गुप्ता,मोहन मुरारी दुबे,गजेंद्र कौरव, कमल सतारे, विजेंद्र कौरव,राजेश दुबे, मलखान मेहरा,मनमोहन शर्मा धनीराम मेहरा, राजेंद्र गुप्ता,विनीत नामदेव, वीरेंद्र शर्मा, महेंद्र कौरव, संतोष श्रीवास, पुरुषोतम पाल,बंशीलाल अहिरवार, भानु राजपूत, पोहूप सिंह पटैल,दीपक गुप्ता,प्रभात रूसिया,डॉ मंजुला शर्मा, निर्मला पाराशर,शिल्पी गुप्ता, दुर्गा राय, प्रसन्न दुबे, लिपिक के के पाठक, ललित कौरव, अमित पटैल, अनुज जैन, विक्रम शर्मा, आदित्य द्विवेदी, नीतेश समाधिया, लक्ष्मीकान्त कौरव, शैलेन्द्र यादव,सोमनाथ मेहरा, के के दुबे, पंकज स्थापक सहित अनेक जनशिक्षक व शिक्षक उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें