Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

सग्रहमख महालक्ष्मी महायज्ञ का भव्य आयोजन

अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कुल 60 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त।

गाडरवारा में राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में दूसरे दिन विद्यार्थियों ने किया बेहतर खेल का प्रदर्शन

छात्राओं ने प्रिंसिपल पर अभद्रता,टॉयलेट साफ कराने और गिट्टी पर घुटने टिकवाने के लगाए आरोप,

5 सूत्रीय मांगों को लेकर संयुक्त पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

: कुंडलपुर में फहराया तिरंगा,स्वराज तो मिल चुका है हमें पर सुराज मिलना अभी बाकी है --मुनि श्री निरंजन सागर जी महाराज

Aditi News Team

Thu, Jan 26, 2023
कुंडलपुर में फहराया तिरंगा,स्वराज तो मिल चुका है हमें पर सुराज मिलना अभी बाकी है --मुनि श्री निरंजन सागर जी महाराज कुंडलपुर ।सुप्रसिद्ध जैन तीर्थ सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष चंद्र कुमार सराफ ने कुंडलपुर कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया ।परम पूज्य आचार्य श्री उदारसागर जी महाराज ससंघ, मुनि श्री निरंजन सागर जी महाराज ,मुनि श्री आगत सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के पदाधिकारी सदस्यगण नेमचंद बजाज ,मनीष मलैया, राजेंद्र भेड़ा प्रकाशचंद, अखिलेश फट्टा महेश बडकुल ,प्रबंधक मोतीलाल जैन एवं समस्त स्टाफ कुंडलपुर क्षेत्र, बाहर से पधारे यात्रीगण ,कुंडलपुर में निवासरत समस्त दीदी एवं ब्रह्मचारी भैया जी, मार्केट के दुकानदार, ग्राम वासी उपस्थित रहे ।राष्ट्रगान ब्रह्मचारिणी किरण दीदी, लक्ष्मी दीदी, वंदना दीदी द्वारा प्रस्तुत किया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुनि श्री निरंजन सागर जी महाराज ने प्रवचन देते हुए कहा कि भारत का संविधान जिससे सबको समानता का अधिकार प्राप्त होता है ।संविधान के बिना व्यवस्था को बनाना और उसका सुचारू रूप से संचालन दोनों ही बहुत कठिन होता है। धर्मनिरपेक्ष देश जो कि विश्व गुरु की भूमिका में है ऐसे देश का संविधान महत्व रखता है। समीचीन विधि-विधान का नाम ही संविधान है। हम सभी नागरिकों को चाहिए कि भारतीय संविधान पर विश्वास रखते हुए जगत के कल्याण के कार्य करें। स्वराज तो मिल चुका है हमें ,पर सुराज मिलना अभी बाकी है। आजादी तो मिल चुकी है बस रामराज मिलना अभी बाकी है। इस अवसर पर आचार्य उदार सागर जी महाराज ने कहा हमारे देश के अमर शहीदों के बलिदान के कारण ही हमें आजादी मिल सकी और हम आज स्वतंत्र विचरण कर रहे हैं ।महात्मा गांधी ने अपना पूरा जीवन लगाकर हमें आजादी दिलवाई। स्वतंत्रता संग्राम में जैन समाज का भी विशेष योगदान रहा है। देश -धर्म पर आंच आने पर हमें बलिदान भी देना पड़े तो पीछे नहीं हटना चाहिए।

Tags :

जरूरी खबरें