Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

मोहब्बत का पैगाम देते हुए निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस,जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ हुआ स्वागत

जप्त स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग ₹80,000।* • *तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जप्त, कीमत लगभग ₹50,000

गाडरवारा एवं गोटेगांव में मिठाई प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने, मिलावटी मिठाइयां मौके पर नष्ट कराई

टीईटी परीक्षा को लेकर 30 अगस्त को दिल्ली के जन्तर-मन्तर पर देशभर के शिक्षकों का धरना

गोवंश सुरक्षा, वाहन चालकों की जांच और डम्पर चालकों के भुगतान की व्यवस्था में बदलाव की उठी मांग

: गाडरवारा, रुद्री निर्माण आयोजन शुरू 

Aditi News Team

Thu, Feb 16, 2023
रुद्री निर्माण आयोजन शुरू गाडरवारा। त्रिवेदी कॉलोनी स्थित खकरिया वाले दादा जी के मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर खकरिया वाले दादा जी के आशीर्वाद एवं स्वर्गीय श्रीमती पुष्पा द्विवेदी की प्रेरणा से द्वादश ज्योतिर्लिंग महात्म्य कथा का तीन दिवसीय आयोजन दिनांक 16 अप्रैल गुरुवार से चल रहा है।इस अवसर पर प्रातः 8:00 बजे से 12:00 बजे तक रुद्री निर्माण किया जा रहा है रुद्री निर्माण हेतु भक्तजनों से कोपर साथ में लाने का अनुरोध किया गया है रुद्री निर्माण के पश्चात भगवान भोलेनाथ का अभिषेक स्वामी विश्वनाथ शास्त्री द्वारा प्रतिदिन कराया जा रहा है इसके पश्चात दोपहर तीन बजे से कथा व्यास स्वामी पं विश्वनाथ शास्त्री के श्री मुख से द्वादश ज्योतिर्लिंग महात्म्य कथा भोलेनाथ के भक्तों को श्रवण कराई जा रही है। कार्यक्रम के आयोजक डॉ उमेश द्विवेदी तथा समस्त दद्दा परिवार ने भक्तजनों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।

Tags :

जरूरी खबरें