Saturday 24th of October 2026

ब्रेकिंग

सग्रहमख महालक्ष्मी महायज्ञ का भव्य आयोजन

अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कुल 60 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त।

गाडरवारा में राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में दूसरे दिन विद्यार्थियों ने किया बेहतर खेल का प्रदर्शन

छात्राओं ने प्रिंसिपल पर अभद्रता,टॉयलेट साफ कराने और गिट्टी पर घुटने टिकवाने के लगाए आरोप,

5 सूत्रीय मांगों को लेकर संयुक्त पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

: गाडरवारा, श्री श्री स्वामी षठमुखानन्द जी महाराज हीरापुर वालों का आज 4 बजे होगा नगर आगमन

Aditi News Team

Tue, Feb 7, 2023
गाडरवारा ।नगर में आज सायकाल 4 बजे श्री श्री स्वामी षठमुखानन्द जी महाराज हीरापुर वालों का नगर आगमन हो रहा हैं जिसमें आप सभी समस्त भक्तगण चरणसेवक सादर आमंत्रित हैं। इस अवसर पर नगर के मुख्य मार्गों से भव्य शोभायात्रा   स्थान चुंगी नाका से प्रारंभ होकर पुरानी गल्ला मंडी,झंडा चौक,चौकी ,चांवडी, पानी की टंकी से टाऊन स्कूल से होते हुऐ मां बंजारी माता मंदिर से शासकीय अस्पताल गाडरवारा तक निकाली जा रही है। जिसमें आप सभी समस्त भक्तगण चरणसेवक सादर सम्मिलित होकर स्वामी जी का दर्शन लाभ व आशीर्वाद लेकर पुण्य लाभ लें। इस भव्य शोभायात्रा में सभी वरिष्ठ नागरिक बंधु ,व सभी महिला मंडल ,युवा मंडल सामाजिक संस्थाओं के प्रमुख व सदस्यगण नगर की धर्म प्रेमी नागरिक बंधु, पत्रकार बंधु प्रिंट इलेक्ट्रानिक मीडिया सभी भक्तगण चरणसेवक सम्मलित रहेंगे ।श्री स्वामी जी 7 फरवरी से 13 फरवरी तक श्री श्री श्री महाराज स्वामी जी के प्रवास दौरान सभी भक्तगणों व चरणसेवकों को उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन मिलेगा।

Tags :

जरूरी खबरें