Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

मोहब्बत का पैगाम देते हुए निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस,जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ हुआ स्वागत

जप्त स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग ₹80,000।* • *तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जप्त, कीमत लगभग ₹50,000

गाडरवारा एवं गोटेगांव में मिठाई प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने, मिलावटी मिठाइयां मौके पर नष्ट कराई

टीईटी परीक्षा को लेकर 30 अगस्त को दिल्ली के जन्तर-मन्तर पर देशभर के शिक्षकों का धरना

गोवंश सुरक्षा, वाहन चालकों की जांच और डम्पर चालकों के भुगतान की व्यवस्था में बदलाव की उठी मांग

: त्रय आचार्य संघों का कुंडलपुर में 3 मार्च को मंगल प्रवेश होगा

Aditi News Team

Wed, Mar 1, 2023
त्रय आचार्य संघों का कुंडलपुर में 3 मार्च को मंगल प्रवेश होगा कुंडलपुर ।सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में परम पूज्य गणाचार्य श्री विरागसागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य पूज्य आचार्य श्री विभवसागर जी महाराज, आचार्य श्री विनम्रसागर जी महाराज, आचार्य श्री विहर्ष सागर जी महाराज का ससंघ( 50 पिच्छी) का मंगल प्रवेश कुंडलपुर की पावन धरा पर संभवत 3 मार्च को प्रातः 8:00 बजे होने जा रहा है। त्रय आचार्य संघ पथरिया विरागोदय महोत्सव सानंद संपन्न कर दमोह ,पटेरा होते हुए सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर पूज्य बड़े बाबा के श्री चरणों में पधार रहा है। कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष चंद्रकुमार सराफ ने सभी धर्म श्रद्धालुओं से कुंडलपुर पधार कर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है।

Tags :

जरूरी खबरें