Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

मोहब्बत का पैगाम देते हुए निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस,जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ हुआ स्वागत

जप्त स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग ₹80,000।* • *तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जप्त, कीमत लगभग ₹50,000

गाडरवारा एवं गोटेगांव में मिठाई प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने, मिलावटी मिठाइयां मौके पर नष्ट कराई

टीईटी परीक्षा को लेकर 30 अगस्त को दिल्ली के जन्तर-मन्तर पर देशभर के शिक्षकों का धरना

गोवंश सुरक्षा, वाहन चालकों की जांच और डम्पर चालकों के भुगतान की व्यवस्था में बदलाव की उठी मांग

: नरसिंहपुर, तीन दिवसीय योग यज्ञ प्रवचन व वेदकथा कल से

Aditi News Team

Sun, Feb 26, 2023
तीन दिवसीय योग यज्ञ प्रवचन व वेदकथा कल से नरसिंहपुर। महर्षि दयानंद सरस्वती की 199वीं जयंती पर पंडित राममनोहर तिवारी आर्य समाज मंदिर परिसर में विविध कार्यक्रम 27 फरवरी से प्रारंभ होंगे। आर्य समाज आयोजन समिति ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत 27, 28 फरवरी एवं 1 मार्च को अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। जिसमें योग, यज्ञ, प्रवचन एवं वेद कथा प्रमुख हैं। कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन प्रातः 6:15 से 7:30 बजे तक योग, प्रातः 8:30 से 10:30 तक यज्ञ हवन, दोपहर में 2 से 5:30 बजे तक वेदकथा सत्संग एवं प्रवचन होंगे। तीन दिवसीय योग यज्ञ प्रवचन एवं वेदकथा में देश के अनेक विद्वान और आर्य समाज के पदाधिकारी भाग लेंगे जिसमें मुख्य रूप से नरेशदत्त आर्य विजनोर, नरेन्द्र दत्त विजनोर, धीरेन्द्र पांडे जबलपुर, सुर्दशन आर्य भोपाल, रामरतन लोधी जबलपुर, दीप्ति आर्या देहरादून के अलावा देश के कई हिस्सों से अतिथि और प्रमुख वक्ताओं का आगमन होगा। आयोजन समिति ने सभी वर्ग के लोगों से सहभागिता की अपील की है।

Tags :

जरूरी खबरें