Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

जप्त स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग ₹80,000।* • *तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जप्त, कीमत लगभग ₹50,000

गाडरवारा एवं गोटेगांव में मिठाई प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने, मिलावटी मिठाइयां मौके पर नष्ट कराई

टीईटी परीक्षा को लेकर 30 अगस्त को दिल्ली के जन्तर-मन्तर पर देशभर के शिक्षकों का धरना

गोवंश सुरक्षा, वाहन चालकों की जांच और डम्पर चालकों के भुगतान की व्यवस्था में बदलाव की उठी मांग

मालपानी परिवार के संजय महेश एवं विवेक मालपानी, द्वारा भोजन शाला में उपस्थित होकर, हरीश स्थापक बृजरत्न काबरा को

: हमें भारतीय होने पर होना चाहिए गर्व- राधिका प्रियादेवीजी

Aditi News Team

Mon, Dec 12, 2022
हमें भारतीय होने पर होना चाहिए गर्व- राधिका प्रियादेवीजी श्रीधाम स्थानीय सिंघवाहिनी कॉलोनी कुम्हड़ाखेड़ा में 6दिसम्बर से चल रही श्री नर्मदा पुराण कथा मे कथाव्यास राधिका प्रियादेवीजी द्वारा कथा वाचन किया जा रहा है सर्वप्रथम पं.बद्रीप्रसाददुबे पं.ओम दुबे द्वारा पूर्ण विधि-विधान मंत्रोच्चारण से पूजनअर्चन पाठ पूर्ण कराये जाने के उपरांत कथा के षष्टमदिवस कथावाचक राधिका प्रियादेवीजी ने बतायाकि मनुष्य का जन्म भाग्य से मिलता है रामायणजी मे भी तुलसीदासजी ने लिखा है बड़े भाग मानस तन पावा सुर दुर्लभ सब ग्रंथहि गावा और मानव की योनि मिलने पर भी इस भारत भूमि पर सौभाग्य से जन्म मिलता है विदेशी धर्म सभा मे भारतीयों को नीचा दिखाने जब विदेशी साहित्य कारों ने रामायणजी को सभी ग्रंथो के नीचे रखा और ऊपर सारे दूसरे विदेशी ग्रंथो को रख दिया तब स्वामी विवेकनंद जी ने धीरे से रामायणजी को खींच लिया और सारे ग्रंथ गिर जाने पर स्वामी विवेका नंदजी ने कहा यह भारत का ग्रंथ है जो दूसरे विदेशी ग्रंथो को आधार देकर रखा था जैसे ही हटा सारे ग्रंथ गिर गए ऐसे ही हम भारतीय है जो दूसरों को आधार देते है धक्का देकर औरो को आगे कर देते है और भारत आधार नही देते है तभी तो सब डगमगा गया है शास्त्रो में भारत भूमि की बहुत महिमा बताकर कहाकि हमे भारतीय होने पर गर्व करना चाहिए कल कथा में भगवान शालिगरामजी और माता तुलसीजी का विवाहोत्सव धूमधाम से बनाए जाने पर भक्तो ने श्रद्धापूर्वक भक्ति भाव से आनंद उठाया इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुबंधु उपस्थित होकर धर्म लाभ उठा रहे हैं।

Tags :

जरूरी खबरें