Thursday 27th of August 2026

ब्रेकिंग

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

जबलपुर हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही 1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,

: नगर देवरी में धूमधाम से बनाई गई बकरा ईद

Aditi News Team

Tue, Jun 18, 2024
नगर देवरी में धूमधाम से मनाई गई बकरा ईद, मांगी देश में अमन चैन की दुआ KamarRana देवरी/रायसेन__ईद उल-अजहा या बकरा ईद मुसलमानों के सबसे महत्वपूर्ण त्योहार में से एक है। इस दिन को दुनिया भरके सभी मुसलमान मानते हैं। इस ईद उल अजहा के दिन, दुनिया भर के मुसलमान मालिक की इबादत, लोगों की दवत, और गरीब असहाय लोगों को दान देते हैं। यह बकरा ईद का त्यौहार मुस्लिम समाजमें खुशी को दर्शाता है। नगर देवरी में मुस्लिम समाज ने कुर्बानी का त्यौहार ईद उल अजहा बकरा ईद धूमधामके साथ मनाया। सुबह 7:00 बजे से ही लोग नहा कर नए-नए कपड़े पहनकर रंग-बिरंगी टोपिया लगाकर ईदगाह की ओर रवाना हुए । पहाड़ी पर स्थित ईदगाह मैं मनोहर दृश्य देखने को मिल रहा था। ईदगाह पर मौलाना रईस ने नमाज अदा करवाई और देश में अमन चैन की दुआ मांगी। ईद की नमाज के बाद मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे से गलेमिलकर ईद की बधाइयां दी। थानाप्रभारी हरि ओम अस्ताया सुबह से ही अपने दल के साथ ईदगाह स्थल पर निरीक्षण करनेपहुंचे। उन्होंने पहाड़ी केचारों ओर मुआयना किया। एवं पुलिस के जवान चारों ओर मुस्तैद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें