Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

मोहब्बत का पैगाम देते हुए निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस,जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ हुआ स्वागत

जप्त स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग ₹80,000।* • *तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जप्त, कीमत लगभग ₹50,000

गाडरवारा एवं गोटेगांव में मिठाई प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने, मिलावटी मिठाइयां मौके पर नष्ट कराई

टीईटी परीक्षा को लेकर 30 अगस्त को दिल्ली के जन्तर-मन्तर पर देशभर के शिक्षकों का धरना

गोवंश सुरक्षा, वाहन चालकों की जांच और डम्पर चालकों के भुगतान की व्यवस्था में बदलाव की उठी मांग

: वट सवित्री व्रत पर महिलाओं ने अखंड सौभाग्य की मंगलकामना का लिया आशीर्वाद 

Aditi News Team

Thu, Jun 6, 2024
वट सवित्री व्रत पर महिलाओं ने अखंड सौभाग्य की मंगलकामना का लिया आशीर्वाद  (जितेन्द दुबे) शाहनगर । शाहनगर मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचल बोरी , बिसानी और टिकरिया में ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि गुरूवार को महिलाओं ने बङे ही हर्षोल्लास के साथ वट सावित्री व्रत रखा इस अवसर पर सुहागिन महिलाएं सुबह से ही मंदिरों और वट वृक्ष की पूजा कर परिवार की सुख समृद्धि और पति की दीर्घायु की कामना करती नजर आईं अपनी पारंपरिक वेशभूषा में सुहागीन महिलाओं ने सज -धज संवरकर सुबह से ही वट वृक्ष के नीचे बैठ कर सत्यवान- सावित्री की प्रतिमा लगाकर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर पति की लंबी उम्र एवं अपने परिवार के लिये सुख सम्रद्धी की मंगल कामना कर अखंड सौभाग्यवती भव: का आशीर्वाद मांगा उपस्थित महिलाओं मे श्री मति ललीता गौतम ने बताया की पुराणों के अनुसार वट वृक्ष के मूल में ब्रह्मा, मध्य में विष्णु और अग्रभाग में शिव का वास माना गया है. यही कारण है कि महिलाएं अपने पति और परिवार की सुख शांति के लिए केवल वट वृक्ष की पूजा करती हैं. व्रत के दौरान बरगद के पेड़ के चारों ओर घूमकर महिलाएं रक्षा सूत्र बांध कर आशीर्वाद भी मांगती हैं.।

Tags :

जरूरी खबरें