Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

मोहब्बत का पैगाम देते हुए निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस,जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ हुआ स्वागत

जप्त स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग ₹80,000।* • *तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जप्त, कीमत लगभग ₹50,000

गाडरवारा एवं गोटेगांव में मिठाई प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने, मिलावटी मिठाइयां मौके पर नष्ट कराई

टीईटी परीक्षा को लेकर 30 अगस्त को दिल्ली के जन्तर-मन्तर पर देशभर के शिक्षकों का धरना

गोवंश सुरक्षा, वाहन चालकों की जांच और डम्पर चालकों के भुगतान की व्यवस्था में बदलाव की उठी मांग

: शनि जयंती पर हुए विविध आयोजन 

Aditi News Team

Thu, Jun 6, 2024
शनि जयंती पर हुए विविध आयोजन  गाडरवारा। बीते गुरुवार को स्थानीय बोदरी नाका स्थित शनि मंदिर में शनि जयंती धूमधाम से मनाई गई। गुरुवार को सुबह से ही शनि मंदिर में शनि भक्तों का आना शुरू हो गया था । शनि मंदिर में शनि भक्तों ने तेलाभिषेक कर पूजन अर्चना करते हुए हवन एवं महाआरती में भी सहभागिता की । शनि भक्त मंडल द्वारा श्रद्धालुओ के लिए खिचड़ी प्रसादी एवं भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें सभी ने प्रसाद लिया । शनि मंदिर से जुड़े प्रहलाद उपाध्याय ने बताया कि प्रतिवर्ष हम लोग शनि जयंती पर विविध आयोजन करते है । खासतौर पर भंडारे एवं रात को महाआरती एवं हवन पूजन के आयोजन में अनेक श्रद्धालु शामिल होते है। उल्लेखनीय है कि इस मंदिर का निर्माण बोदरी नाका पुलिस चोकी के ठीक सामने किया गया था यहां शनि साधिका डॉ विभा श्री के प्रवचन कार्यक्रम भी 2 बार आयोजित हो चुके है इसके अलावा यहां नवग्रह वाटिका भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यहां प्रत्येक शनिवार को बड़ी संख्या में क्षेत्रीय श्रद्धालु पूजन हेतु आते हैं

Tags :

जरूरी खबरें