Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

गांधी जयंती पर गोटेगांव एवं नरसिंहपुर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण भी

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम खुलरी में विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने श्रमदान एवं पौधरोपण में किया सहभागिता

नरसिंहपुर जिला टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि,फाइनल में जबलपुर को हराकर पहली बार बनी संभाग चैंपियन

मध्यप्रदेश शासन के जेल विभाग मुख्यालय भोपाल के जारी दिशा निर्देशों के तहत प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी

सालीचौका में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों की उपस्थिति में सावर्जनिक स्थलों की साफ-सफाई,श्रमदान कर जनता को जागरूक किया

: अधो-संरचना निर्माण के लिए 36 निकायों को 200 करोड़ की राशि जारी

Aditi News Team

Fri, Mar 31, 2023
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधो-संरचना निर्माण योजना में 36 नगरीय निकायों को 200 करोड़ रूपये जारी किये गये हैं। इस राशि से नगरों में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, सी.सी रोड, पार्किंग, ऑडीटोरियम, विद्युतीकरण और सौन्दर्यीकरण जैसे विभिन्न विकास कार्य किए जायेंगे।   यह राशि नगर निगम ग्वालियर, देवास, खण्डवा, उज्जैन, इंदौर, सागर, जबलपुर और भोपाल सहित नगरीय निकाय भाण्डेर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, सुरखी, टीकमगढ़, खरगापुर, राजनगर, नागौद, मैहर, अमरपाटन, गोविन्दगढ, बरगंवा, ब्यौहारी, मण्डला, सिवनी, हरदा, माखन नगर, सोहागपुर, ओैबेदुल्लागंज, मंडीदीप, साँची, सीहोर, बदनावर, नीमच, अठाना, सिंगोली और कन्नौद को जारी की गई है।

Tags :

जरूरी खबरें