Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

हिंदी साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए सुशील शर्मा को ‘साहित्य शिरोमणि’ सम्मान

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

: "आपके द्वार- आयुष्मान” माह का आयोजन एक से 31 मार्च तक<br>अभियान के दौरान नि:शुल्क बनाये जायेंगे आयुष्मान कार्ड

Aditi News Team

Sat, Feb 27, 2021

     राज्य शासन ने निर्णय लिया है कि आयुष्मान भारत निरामयम मध्यप्रदेश योजना के अंतर्गत जिले में शतप्रतिशत पात्र परिवारों को आयुष्मान कार्ड नि:शुल्क उपलब्ध कराने के लिए “आपके द्वार- आयुष्मान” माह का आयोजन एक से 31 मार्च 2021 तक किया जायेगा। इस योजना में हरेक चिन्हित परिवार को प्रतिवर्ष 5 लाख रूपये तक के नि:शुल्क इलाज की सुविधा सरकारी एवं चिन्हित निजी अस्पतालों में मिलती है। पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड लोक सेवा केन्द्र एवं कॉमन सर्विस सेंटर- सीएससी में नि:शुल्क बनाये जायेंगे। यह जानकारी कलेक्टर श्री वेद प्रकाश ने मीडियो से चर्चा के दौरान दी।
         इस मौके पर बताया गया कि आयुष्मान निरामयम योजना के अंतर्गत जिले में 7 लाख 36 हजार 698 आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के लक्ष्य के विरूद्ध 26 फरवरी तक 3 लाख 86 हजार 950 अर्थात करीब 52.52 प्रतिशत कार्ड बनाये जा चुके हैं। आयुष्मान योजना के तहत वर्ष 2011 की जनगणना एसईसीसी डाटा- सामाजिक, आर्थिक एवं जाति आधार की जनगणना, संबल योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा पर्ची/ राशन कार्ड धारक पात्र हितग्राही होंगे। आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए एक परिवार आईडी के साथ कोई अन्य फोटो आईडी जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्रायविंग लायसेंस, पासपोर्ट एवं सरकारी पहचान पत्र आदि को लेकर आयुष्मान कार्ड नि:शुल्क बनवाये जा सकते हैं। जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, पैरालीगल वॉलेंटियर्स, बीईई, सेक्टर सुपरवाईजर, एएनएम, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ता आदि की सक्रिय भागीदारी से जिला, जनपद एवं ग्राम पंचायत स्तर पर आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य किया जायेगा। पहले चरण में सभी ग्राम पंचायतों में शिविर लगाये जायेंगे, इसके बाद हाट बाजार में शिविर लगेंगे। मोबाइल वेन के माध्यम से भी अभियान चलाया जायेगा। आपके द्वार- आयुष्मान अभियान के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जायेंगी। बाईक रैली का आयोजन होगा। उदघोषणा के माध्यम से लोगों को जानकारी दी जायेगी। दीवार लेखन भी किया जायेगा।
         लोगों से आग्रह किया गया है कि आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए परिवार समग्र आईडी एवं आधार कार्ड/ वांछित दस्तावेज लेकर नजदीक के कॉमन सर्विस सेंटर- सीएससी में जाकर नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड बनवायें।
          इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री मनोज ठाकुर, सीईओ जिला पंचायत श्री केके भार्गव, सिविल सर्जन डॉ. अनीता अग्रवाल, जिला क्षय अधिकारी डॉ. देवेन्द्र रिपुदमन सिंह, अन्य अधिकारी और मीडिया प्रतिनिधि मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें