Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर ने जिला मुख्यालय में वृहद धरना-प्रदर्शन एवं घेराव किया

: आशुतोष राना एवम रेणुका जी के वैवाहिक वर्षगाँठ पर आत्मीय अभिनंदन

Aditi News Team

Thu, May 25, 2023
आशुतोष राना एवम रेणुका जी के वैवाहिक वर्षगाँठ पर आत्मीय अभिनंदन प्रिय आशु भाई और आदरणीय रेणुका जी की आज बाईसवीं वैवाहिक वर्षगाँठ हैं ,मतलब आज दोनों को गाँठ बाँधे हुए बाइस वर्ष बीत गए ,फिल्मों में दोनों ने एकदम विपरीत चरित्र निभाए हैं एक बहुत अधिक संवेदनशील अभिनेत्री और दूसरा एक विस्फोटक विलेन लेकिन वास्तविक जिंदगी में दोनों बिलकुल एक से चरित्र को धारण करते हैं ,दोनों अत्यंत सहनशील ,मानवीय संवेदनाओं की पराकाष्ठा धारण किये हुए ,एक मुखी व्यक्तित्व से आलोकित , संघर्ष से तपी सफलता की आधारभूमि पर बहुमुखी प्रतिभा को बिखेरते व्यक्तित्व ,सामाजिक सरोकारों से जुड़ा जीवन ,सभी से समान स्नेह की तरलता ,मानवीय और पारिवारिक संस्कारों और मूल्यों की धरोहर सहेजे अपने कर्तव्य पथ पर निरंतर अग्रगामी ,पूजनीय गुरुदेव दद्दा की अनुपम कृपा से आत्मविश्वास का अखंड भंडार अपने में समाहित किये हुए जिसमें अहंकार का नामोनिशान भी नहीं है ,और न जाने कितने गुणों से भरे ये दोनों व्यक्तित्व आज फिल्मजगत और आम भारतीय परिवारों के लिए एक आदर्श जोड़ा है।कहते हैं कि जोड़े स्वर्ग में बनते हैं यह युगल इस ब्रह्मवाक्य का दिव्य सन्देश है। रेणुका ने वर लिया ,आशुतोष का संग। दोनों ज्यों आकाश में , इंद्रधनुष के रंग। सत्य सुपथ संकल्प हों ,जीवन के आधार। दद्दा के आशीष से ,खुशियां मिलें अपार। ईश्वर से प्रार्थना है कि वो इन दोनों को अपने परिवार एवं इष्टमित्रों सहित ,सिद्धि ,प्रसिद्धि ज्ञान ,ऐश्वर्य एवं साहित्य के सुमंगलपथ पर हमेशा गतिमान रखे। आपका अपना"सुशील"

Tags :

जरूरी खबरें