Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

आरोपी के कब्जे से 206 पाव देशी शराब जप्त।* • *आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध।

जप्त स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.2 लाख। • आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज।

यहां बच्चे ढलकर परिवार और समाज का भविष्य बनते हैं:-निर्यापक मुनि श्री समता सागर

सम्मेलन इंदौर के गांधी भवन में 2अक्टूबर को सम्पन्न हुआ जिसमें 35जिलों के 30किसान संगठनों ने भागीदारी की

योजना बनाकर वाहन के टक्कर मारने से गिरी महिला पर वाहन चढाते हुये की थी महिला की हत्या

: उकासघाट में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन 

Aditi News Team

Fri, Feb 3, 2023
उकासघाट में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन गाडरवारा / म.प्र . राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण , जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष महोदय , श्री एम 0 के 0 शर्मा , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरसिंहपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय सचिव श्री विवेक बुखारिया , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरसिंहपुर के समन्वयन से एवं तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा की अध्यक्ष माननीय डॉ ० श्रीमति अंजली पारे , द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत उकासघाट , विषय " गरीबी उन्मूलन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन के लिये " तहसील गाडरवारा में न्यायाधीश श्री अश्विन परमार , जे ० एम ० एफ ० सी ० गाडरवारा की उपस्थिति में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा द्वारा किया गया । उक्त विधिक साक्षरता शिविर में श्री अश्विन परमार , जे ० एम ० एफ ० सी ० गाडरवारा द्वारा उपस्थित ग्रामीणजनों को गरीबी उन्मूलन योजना मीडिएशन योजना , पारिवारिक विवाद समाधान केंद्र एवं म 0 प्र 0 शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में एवं भरण पोषण , घरेलू हिंसा , शिक्षा का अधिकार एवं मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण व लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के विधिक प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी । इसके साथ ही पैरालीगल वॉलेंटियर्स श्री रामकृष्ण द्वारा निःशुल्क अधिवक्ता योजना एवं विधिक सहायता एवं सलाह , लीगल एड क्लीनिक की जानकारी से भी जागरूक किया गया । उक्त शिविर में श्री त्रिवेणी रमाकांत मेहरा जनपद सदस्य, श्री हरिओम विश्वकर्मा सरपंच प्रतिनिधि श्री कौशल श्रीवास सचिव , रोजगार सहायक हरीश अहिरवार , आंगनवाडी कार्यकर्ता श्रीमति प्रमिला शर्मा की उपस्थिति रही एवं सहयोग प्रदान किया गया ।

Tags :

जरूरी खबरें