Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

सम्मेलन इंदौर के गांधी भवन में 2अक्टूबर को सम्पन्न हुआ जिसमें 35जिलों के 30किसान संगठनों ने भागीदारी की

योजना बनाकर वाहन के टक्कर मारने से गिरी महिला पर वाहन चढाते हुये की थी महिला की हत्या

कैकरा गांव में बदहाल रास्ते से स्कूल जाने वाले बच्चे एवं ग्रामीण परेशान, जिम्मेदार कब ध्यान देंगे

वृहद स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन

गांधी जयंती पर गोटेगांव एवं नरसिंहपुर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण भी

: उमा हरदेनिया की सेवानिवृति पर दी विदाई

Aditi News Team

Wed, Feb 15, 2023
उमा हरदेनिया की सेवानिवृति पर दी विदाई गाडरवारा। गत दिवस स्थानीय शासकीय किसानी माध्यमिक शाला में पदस्थ सहायक शिक्षक श्रीमती उमा हरदेनिया के शासकीय सेवा से स्वेक्षिक सेवानिवृति के अवसर पर शाला में विदाई समारोह आयोजित किया गया जिसमें उन्हें अतिथियों एवं शिक्षको ने शाल, शीफल एवं उपहार तथा छात्राओं ने आकर्षक चित्रों को प्रदान कर विदाई दी। विदाई कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीईओ प्रतापनारायण, बीआरसी गिरीश पटैल, संकुल प्राचार्य जयमोहन शर्मा एवं बीएसी संदीप स्थापक ने श्रीमती हरदेनिया द्वारा शाला में किए गए शिक्षकीय कार्यो को सराहा। श्रीमति उमा हरदेनिया एवं उनके परिजनों ने भी अपने उदबोधन में शाला परिवार द्वारा मिले सहयोग के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन शाला के प्रधानपाठक प्रसन्न खत्री ने किया। कार्यक्रम में रजनीश गुप्ता,बीएसी योगेन्द्र झारिया, सीएसी देवी सिंह कीर, प्रदीप मालवीय, जीपी कोरी, नगेन्द्र त्रिपाठी,मधुसूदन पटैल , शिखा श्रीवास्तव, भारती आरसे, अर्चना पांडे, आरती राय, विवेक दीक्षित एवं शाला के बच्चों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Tags :

जरूरी खबरें