Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

आरोपी के कब्जे से 206 पाव देशी शराब जप्त।* • *आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध।

जप्त स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.2 लाख। • आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज।

यहां बच्चे ढलकर परिवार और समाज का भविष्य बनते हैं:-निर्यापक मुनि श्री समता सागर

सम्मेलन इंदौर के गांधी भवन में 2अक्टूबर को सम्पन्न हुआ जिसमें 35जिलों के 30किसान संगठनों ने भागीदारी की

योजना बनाकर वाहन के टक्कर मारने से गिरी महिला पर वाहन चढाते हुये की थी महिला की हत्या

: एफएलएन रिफ्रेशर प्रशिक्षण के जरिये दी जा रही जानकारियां 

Aditi News Team

Fri, Feb 3, 2023
एफएलएन रिफ्रेशर प्रशिक्षण के जरिये दी जा रही जानकारियां गाडरवारा। विगत दिवस राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों के तहत मिशन अंकुर के अंतर्गत चीचली ब्लॉक की शासकीय शालाओं में कक्षा पहली एवं दूसरी पढ़ाने वाले शिक्षकों का 5 दिवसीय एफ एल एन रिफ्रेशर प्रशिक्षण जनपद शिक्षा केंद्र चीचली में शुरू हो गया है। 7 फरवरी तक आयोजित होने वाले प्रशिक्षण में प्रतिदिन सुबह 9 से 5 बजे तक शिक्षको को राज्य शिक्षा केन्द्र से प्रशिक्षित डीआरजी शिक्षको को प्रशिक्षित करेंगे। प्रशिक्षण का शुभारंभ विद्या की देवी माँ सरस्वती की आराधना से हुआ । प्रशिक्षण मे डीआरजी विनोद सोनी, अजय मेहरा,लेखराम गौतम, मनीष नेमा, मनीष सोनी एवं धीरज जसाठी ने कहा कि एफएलएन प्रशिक्षण शिक्षको के लिए बेहद जरूरी है। सभी शिक्षक प्रशिक्षण में सक्रिय रहकर विषय पर अपनी समझ बढ़ाएं। प्रशिक्षण में सभी डीआरजी व ने शिक्षको को प्रशिक्षण के आयोजन से जुड़ी जानकारी दी। प्रशिक्षण में हिंदी, अंग्रेजी एवं गणित विषयो से जुड़ी शिक्षको की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया जा रहा है।प्रशिक्षण की बीआरसी डी के पटैल, बीएसी अरुण दुबे द्वारा सतत मॉनिटरिंग भी की जा रही है।

Tags :

जरूरी खबरें