Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

हिंदी अपील का वाचन एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

हिंदी साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए सुशील शर्मा को ‘साहित्य शिरोमणि’ सम्मान

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

: कटनी,शासकीय शाला सिनगौड़ी एवं पड़रिया के बच्चों द्वारा एसडीएम कार्यालय विजिट

Aditi News Team

Wed, Mar 3, 2021

कटनी। शासकीय कार्य प्रणाली तथा शासकीय कार्यालयों में हो रहे आईटी एवं ई-गवर्नेंस के उपयोग को समझने हेतु शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सिनगौड़ी एवं पड़रिया के आई.टी. के छात्रों को सामूहिक रूप से एसडीएम कार्यालय का विजिट किया गया।
   इस दौरान कार्यालय में पदस्थ सहायक ई-गवर्नेंस प्रबंधक संदीप जैन ने छात्रों को एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय, निर्वाचन एवं लोक सेवा केंद्र की कार्यप्रणाली से छात्रों को अवगत कराया। साथ ही उन्हें कार्यालयों में आईटी एवं ई-गवर्नेंस के माध्यम से दी जा रही त्वरित सेवाओं के संबंध में जानकारी दी। वहीं सहायक ई-गवर्नेंस प्रबंधक संदीप जैन ने भी कार्यालय द्वारा दी जा रही विभिन्न सेवाओं एवं कार्यालय की अलग-अलग शाखाओं द्वारा किए जाने वाले कार्यों के संबंध में छात्रों को अवगत कराया गया। विद्यार्थियों के इस विजिट के दौरान सिनगौड़ी आईटी शिक्षक अजय गुप्ता एवं पड़रिया आईटी शिक्षक जीवेंद्र सिंह बच्चों के मार्गदर्शन के लिए उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें