Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

हिंदी अपील का वाचन एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

हिंदी साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए सुशील शर्मा को ‘साहित्य शिरोमणि’ सम्मान

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

: करेली से हुई "आजादी का अमृत महोत्सव” अभियान की शुरूआत

Aditi News Team

Fri, Mar 12, 2021

करेली। भारत की आजादी के 75 वें वर्ष को पूरे प्रदेश में समारोह पूर्वक मनाने के लिये “आजादी का अमृत महोत्सव” अभियान चलाया जा रहा है। जिले में इस अभियान की शुरूआत 12 मार्च को करेली के शहीद चौक से की गई। यहां राज्यसभा सांसद श्री कैलाश सोनी और सांसद श्री राव उदय प्रताप सिंह ने आजादी के संघर्ष से जुड़े जन नायकों को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और सरदार वल्लभ भाई पटैल के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
   उल्लेखनीय है कि कोष संग्रहण के लिए दौरा करते हुए गांधी जी सन 1933 में इस जिले में आये थे। इस दौरान करेली में एक सभा आयोजित की गई और उन्हें एक थैली भेंट की गई। गांधी जी के आगमन के बाद से आजादी की लड़ाई की गतिविधियों को अत्याधिक प्रोत्साहन मिला और उनमें और अधिक तेजी आई।
   इसके पश्चात राज्यसभा सांसद श्री सोनी एवं सांसद श्री सिंह ने गांधी भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा व निरंजन चौक पर कांतिवीर ठाकुर निरंजन सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। इसके बाद उन्होंने दीनदयाल काम्पलेक्स में पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
नरसिंहपुर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण       इसके बाद राज्यसभा सांसद श्री कैलाश सोनी, सांसद श्री राव उदय प्रताप सिंह और विधायक श्री जालम सिंह पटैल ने नरसिंहपुर में गांधी चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस दौरान विद्यार्थियों ने गांधी चौक से नगर पालिका चौराहे तक रैली निकाली। रैली में सांसदद्वय एवं विधायक, अधिकारीगण व नागरिक शामिल हुये।
   गौरतलब है कि 12 मार्च की तारीख भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की ऐतिहासिक घटना दांडी मार्च से जुड़ी हुई है। यह सन 1930 में महात्मा गांधी द्वारा अंग्रेज सरकार के नमक के ऊपर कर लगाने के कानून के विरूद्ध किया गया सविनय कानून भंग कार्यक्रम था। महात्मा गांधी के नेतृत्व में 78 लोगों द्वारा साबरमती आश्रम से समुद्रतटीय गाँव दांडी तक पैदल यात्रा (390 किलोमीटर) करके 6 अप्रैल 1930 को नमक हाथ में लेकर नमक विरोधी कानून का भंग किया गया था।
   भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय-स्तर पर भारत की आजादी के 75वें वर्ष को समारोहपूर्वक मनाने के लिये "आजादी का अमृत महोत्सव" अभियान की देश-व्यापी शुरूआत 75 सप्ताह पूर्व 12 मार्च, 2021 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा साबरमती आश्रम, अहमदाबाद से की गई है। उसी के अनुसरण में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शौर्य स्मारक, भोपाल से प्रदेशव्यापी अभियान का शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में करेली से जिले में आजादी का अमृत महोत्सव अभियान की शुरूआत की गई।

Tags :

जरूरी खबरें