Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

इस बार की दीपावली कुछ खास हो, हर चेहरे पर खुशियों का एहसास हो। केवल घरों में ही दीप न जलें, हर दिल में प्रेम का उजास हो।

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

: कोरोना से माता-पिता खोने के बाद भी 99.8% अंक लाना सराहनीय

Aditi News Team

Mon, Aug 16, 2021

वनिशा तुम पढ़ो, सपने साकार करो, सरकार आपके साथ है,मामा-मामी तो हैं पर मैं भी मामा हूँ - हिम्मत नहीं हारना : मुख्यमंत्री चौहान

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से सीबीएससी 2021 की 10वीं कक्षा की परीक्षा में 99.8 प्रतिशत अंक लेकर भोपाल नगर में प्रथम आने वाली कु. वनिशा पाठक ने निवास पर भेंट की। कु. वनिशा के माता-पिता का स्वर्गवास कोरोना की दूसरी लहर में मई 2021 में हो गया था। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कु. वनिशा को प्रोत्साहित करते हुए कहा है कि माता-पिता के अवसान के बाद भी परीक्षा में इतने अच्छे अंक प्राप्त करना इच्छाशक्ति और भावनात्मक दृढ़ता का प्रतीक है। हिम्मत बनाए रखते हुए अपने सपनों को पूरा करने का हर संभव प्रयास करें। अभिभावक के रूप में तुम्हारे मामा-मामी तो हैं, पर मैं भी तुम्हारा मामा हूँ। राज्य सरकार हर कदम पर आपके साथ है। कुमारी वनिशा ने बताया कि वह आईआईटी कर भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कुमारी वनिशा पाठक को 02 लाख रूपये का चेक,पौधा और पुस्तकें भेंट कीं। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री इंदर सिंह परमार, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती रश्मि अरूण शमी, आयुक्त लोकशिक्षण श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान से कुमारी वनिशा के मामा-मामी डॉ अशोक शर्मा तथा डॉ. श्रीमती भावना शर्मा ने भी भेंट की।  

Tags :

जरूरी खबरें