Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

: खंडवा,वन मंत्री डॉ. शाह ने अग्नि पीडि़त परिवारों को दी आर्थिक मदद

Aditi News Team

Sat, Mar 13, 2021

खंडवा। खालवा विकासखण्ड के वनग्राम सुन्दरदेव के अंतर्गत ग्राम ढाना सुहागी में गत 4 मार्च को हुए अग्नि दुर्घटना के पीडि़त परिवारों को वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने आर्थिक सहायता राशि प्रदान की। वन मंत्री डॉ. शाह ने पीडि़त परिवारों को 25-25 हजार रूपये की सहायता राशि के चेक वितरित किए और जले हुए मकानों को भी देखा। इसके अलावा वन ग्राम समिति द्वारा भी पीडि़त परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई, उसमें मोतीलाल पिता मोतीराम कोरकू को 10 हजार रूपये, मांगीलाल पिता मोतीराम कोरकू को 10 हजार रूपये तथा रामदास पिता मांगीलाल कोरकू को 5 हजार रूपये प्रदान किए। उल्लेखनीय है कि दुर्घटना में खाद्य सामग्री तथा नगदी रूपये आदि जल जाने से वन विभाग द्वारा भी सहायता प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त मकान निर्माण करने के लिए ग्राम वन समिति के प्रावधान अनुसार बांस, बल्ली उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा वन मंत्री डॉ. शाह ने खालवा पहुंचकर आयोजित कार्यक्रम में स्व. नंदकुमार सिंह चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Tags :

जरूरी खबरें