Thursday 17th of September 2026

ब्रेकिंग

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

पंचायत सचिव संगठन के तत्वावधान में पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ शिविर 60 से अधिक रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

गाडरवारा में बजरंग दल ने SDM को सौंपा ज्ञापन

फसल बीमा, बिजली, खाद और एमएसपी से जुड़ी प्रमुख मांगें उठाईं

ग्रामीणों ने SDM कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

: खण्डवा,कमिश्नर डॉ. शर्मा ने वीसी के माध्यम से की कलेक्टरों से चर्चा

Aditi News Team

Mon, Oct 18, 2021

खण्डवा । संभागायुक्त इंदौर संभाग डॉ. पवन कुमार शर्मा ने सोमवार को इंदौर से वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से संभाग के जिलों के कलेक्टर्स एवं पुलिस अधीक्षकों से लोकसभा उप निर्वाचन के मद्देनजर चर्चा की। इस दौरान खण्डवा कलेक्ट्रेट के वीडियो कान्फ्रेंस कक्ष में कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे, अपर कलेक्टर श्री एस.एल. सिंघाडे सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।
संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने निर्वाचन हेतु मतदान दलों के लिए मेन पॉवर, वाहनों की व्यवस्था, पुलिस बल की जरूरत सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की और आवश्यक निर्देश दिए।

Tags :

जरूरी खबरें