Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

कांग्रेस कमेटी नरसिंहपुर ने जिला मुख्यालय में वृहद धरना-प्रदर्शन एवं घेराव किया

: खमरिया की माध्यमिक शाला में समर केम्प जारी ,केम्प में बच्चे सीख रहे नए नवाचार 

Aditi News Team

Mon, May 22, 2023
खमरिया की माध्यमिक शाला में समर केम्प जारी केम्प में बच्चे सीख रहे नए नवाचार क्षेत्र के चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम खमरिया की एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला में राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देशानुसार जिले की कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशन एवं जिला शिक्षा अधिकारी एच पी कुर्मी ,जिला परियोजना समन्वयक आर पी चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में 6 वी के बच्चों के लिए समर कैम्प का आयोजन जारी है। प्रतिदिन छात्र छात्राएँ समर केम्प में भाषा एवं संख्या ज्ञान की समझ को विकसित कर रहे है इसके अलावा पढ़ाई से कुछ हटकर फूलों से ग्रीटिंग कार्ड तैयार करना आदि अन्य उपयोगी नवाचार भी सीख रहे है। शाला की प्राथमिक शिक्षक श्रीमती सविता राजपूत ने बताया कि समर केम्प में सभी बच्चे प्रतिदिन उत्साह से नित नए नवाचार सीख रहे है। बच्चे प्रतिदिन खेल तो रोज ही खेलते है लेकिन प्रतिदिन नया सीखकर उन्हें बहुत मजा आता है। समर केम्प का मतलब भी बच्चों को बताया गया है। केम्प के सुचारू रूप से संचालन में मुकेश पगारे,संजय राजपूत, रोशनी पटैल , कविता साहू एवं अर्पणा माहेश्वरी का सहयोग मिल रहा है।

Tags :

जरूरी खबरें