Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

आरोपी के कब्जे से 206 पाव देशी शराब जप्त।* • *आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध।

जप्त स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.2 लाख। • आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज।

यहां बच्चे ढलकर परिवार और समाज का भविष्य बनते हैं:-निर्यापक मुनि श्री समता सागर

सम्मेलन इंदौर के गांधी भवन में 2अक्टूबर को सम्पन्न हुआ जिसमें 35जिलों के 30किसान संगठनों ने भागीदारी की

योजना बनाकर वाहन के टक्कर मारने से गिरी महिला पर वाहन चढाते हुये की थी महिला की हत्या

: गन्ना किसानों की मांग मुख्य्मंत्री तक पहुंचाई

Aditi News Team

Fri, Feb 10, 2023
गन्ना किसानों की मांग मुख्य्मंत्री तक पहुंचाई पवन पटेल गन्ना सहित अन्य समस्याओं के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री से मिले, जगदीश पटेल ने मुख्य्मंत्री निवास पहुंचकर लिखित आवेदन दिया। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में सबसे अधिक 65प्रतिशत गन्ना उत्पादन होता है लेकिन सुगर रिकवरी के आधार पर दाम अभी तक नहीं मिले हैं और न ही गन्ना निति का पालन हुआ है । आवेदन पत्र में एक मिल द्वारा किसानों का विगत वर्ष का भूगतान नहीं करने से उसके राजसात आदेेश का जिला प्रशासन द्वारा इंतजार किया जा रहा है, एवं अभी तक जो रिकवरी टेस्ट हुऐ हैं उस सम्बन्ध में भी राज्य सचिवालय स्तर पर कार्यवाही का इंतजार है ऐसी जानकारी है। ज़िले के किसान इस वर्ष जागरूक होकर मिलबंदी, हाईवे जाम आदि तरीके से अपनी जायज मांगें पाने के लिए मजबूर हो रहा है जिससे शांति व्यवस्था पर सवाल उठते हैं। मुख्य्मंत्री को दिए पत्र में जिला प्रशासन द्वारा किसानों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए गन्ने की रिकवरी कराई गई है एवं सभी मिल प्रबंधकों को सुनवाई का अवसर दिया है, रिकवरी अनुसार दाम के सम्बन्ध में राज्य स्तर पर कार्यवाही भेजे जाने की जानकारी है। मुख्य्मंत्री महोदय से किसानो को रिकवरी अनुसार दाम भुगतान कराए जाने की मांग की गई है।

Tags :

जरूरी खबरें