Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

: गाडरवारा,चिरहकला में गणवेश एवं सूखा राशन वितरित

Aditi News Team

Sun, Mar 28, 2021

गाडरवारा। बीते शनिवार को शासकीय नवीन माध्यमिक शाला चिरहकलां में मध्यप्रदेश शासन की योजनान्तर्गत बच्चों को निःशुल्क खाद्यान्न वितरण योजना के अंतर्गत अरहर दाल एवं खाद्य तेल के पैकेटो एवं स्कूल यूनिफॉर्म का वितरण किया गया । इस अवसर पर भाजपा चौगान मंडल अध्यक्ष अशोक भार्गव ने कहा की कोरोना काल मे शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूल बंद होने की स्थिति में प्रदेश सरकार ने स्कूली बच्चों की चिंता करते हुए दाल और तेल के साथ गणवेश प्रदाय की है। कार्यक्रम में साईंखेड़ा बीआरसी चंदन शर्मा ने बताया की गणवेश स्व सहायता समूहों द्वारा तैयार की गई है ।कार्यक्रम में मनोज शर्मा,सांसद प्रतिनिधि देवी सिंह जी कौरव, दीपक जी गुप्ता,अभिषेक राकेसिया,सरपंच विशेष ठाकुर, सचिव मुन्ना प्रजापति,अमर सिंह धानक,राकेश कुशवाहा,पप्पू धानक, बनवारी लाल नागवंशी मोहम्मद अपसार खान एवं शाला के शिक्षकों रूपी जैन, कैलाश वर्मा, सचिन लहरिया, ममता चौहान, दयावती गुप्ता, राहुल कोरी ,उषा रावत , आरती मेहरा की उपस्तिथि उल्लेखनीय रही।

Tags :

जरूरी खबरें