Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

इस बार की दीपावली कुछ खास हो, हर चेहरे पर खुशियों का एहसास हो। केवल घरों में ही दीप न जलें, हर दिल में प्रेम का उजास हो।

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

: गाडरवारा,पालक शिक्षक संघ की बैठक सम्पन्न

Aditi News Team

Fri, Sep 17, 2021


वृक्षारोपण कर विद्यार्थियों ने आज़ादी का अमृत महोत्सव तथा प्रधानमंत्री का जन्मदिवस मनाया।

गाडरवारा। बीते शुक्रवार को शासकीय हाई स्कूल पीपरपानी में पालक शिक्षक संघ की बैठक का आयोजन किया गया। पालकों को नियमित विद्यालय खुलने की सूचना दी गई तथा प्रतिदिन सुरक्षा मानदंड के साथ बच्चों को विद्यालय भेजने की बात कही गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक द्वय श्रीमती साधना स्थापक तथा नरेश पाठक जी की उपस्थिति रही। साथ ही प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के 71 वे जन्मदिन पर 70 से अधिक पौधों का रोपण किया गया।इस अवसर पर बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी गौरीशंकर खेमरिया द्वारा की गई। कार्यक्रम में संचालन मनीष शंकर तिवारी प्रभारी प्राचार्य द्वारा किया गया जबकि आभार वरिष्ठ समाजसेवी धर्मपाल सिंह द्वारा व्यक्त किया गया। इस अवसर पर सदीप पटेल, आनंद राजपूत, अंकित आर्य, कंचन अग्रवाल, सुनील वर्मा, रामकुमार राजपूत, मुनि सिंह पंडा आदि उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें