Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

इस बार की दीपावली कुछ खास हो, हर चेहरे पर खुशियों का एहसास हो। केवल घरों में ही दीप न जलें, हर दिल में प्रेम का उजास हो।

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

: गाडरवारा,पुरानी पेंशन बहाली हेतु किया पौधारोपण

Aditi News Team

Tue, Jul 13, 2021

गाडरवारा।पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.पी.रावत, प्रदेश संयोजक जगदीश यादव के आह्वान पर जनपद चाँवरपाठा के बैनर तले सोमवार को एक पेड़ पुरानी पेंशन बहाली के नाम वृक्षारोपण अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया।राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर ब्लॉक इकाई चाँवरपाठा के बैनर तले सोमवार को एक पेड़ पुरानी बहाली के नाम वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया जिसके तहत सरस्वती परिसर डोभी में राज्य शिक्षक संघ के प्रदेश संगठन मंत्री कोमल सिंह पटैल, प्रदेश मीडिया प्रभारी सियाराम पटैल, महिला मोर्चा की प्रदेश प्रतिनिधि श्रीमती शीतल पटैल, ब्लॉक चाँवरपाठा अध्यक्ष चौधरी दीपसिंह, वरिष्ठ पदाधिकारी मदन शुक्ला, कमलेश कुमार शर्मा के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ब्लॉक चाँवरपाठा के बैनर तले कार्यक्रम को नई पेंशन योजना से पीड़ित ब्लॉक के समस्त शिक्षकों द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में व अपने अपने घरों में पुरानी पेंशन बहाली के लिए वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री कोमल सिंह पटैल ने  कहा कि सरकार को कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली की मांग को कर्मचारी हित मे स्वीकार करना होगा। कर्मचारी अब अपनी पुरानी पेंशन बहाली की मांग से पीछे नहीं हटेंगे। प्रदेश मीडिया प्रभारी सियाराम पटैल ने वृक्षारोपण करते हुए कहा कि जिस तरह वृक्ष जीवन का आधार है उसी प्रकार कर्मचारियों के लिए पेंशन भी जीवन का आधार है। श्री पटैल ने कहा कि सरकार को इस ओर ध्यान देते हुए पुरानी पेंशन बहाल करना चाहिए।

Tags :

जरूरी खबरें