Thursday 17th of September 2026

ब्रेकिंग

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

पंचायत सचिव संगठन के तत्वावधान में पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ शिविर 60 से अधिक रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

गाडरवारा में बजरंग दल ने SDM को सौंपा ज्ञापन

फसल बीमा, बिजली, खाद और एमएसपी से जुड़ी प्रमुख मांगें उठाईं

ग्रामीणों ने SDM कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

: गाडरवारा,अफसरशाही हावी के विरोध में मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच की अहम बैठक हुई संपन्न

Aditi News Team

Tue, Oct 26, 2021

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की मनमानी से प्रताड़ित कर्मचारियों ने जिला स्तरीय की बैठक कर हो रही समस्याओं से समाधान हेतु एवं अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जताया विरोध

गाडरवारा। नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा स्थानीय लोक निर्माण विभाग परिसर में मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच जिला नरसिंहपुर के बैनर तले अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक अहम बैठक की गई । जिसमें मध्य प्रदेश मंच जिला नरसिंहपुर के कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मनोहर दुबे के नेतृत्व में आयोजित की गई । जिसमें मुख्य मांगे सीधी भर्ती का विरोध करने मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहले स्थाई कर्मियों दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों संविदा कर्मियों आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को रिक्त पदों पर नियमित ई एवं स्थाई कर्मियों को स्थानीय समस्याओं का समाधान अधिकारियों से मिलकर व 11% महंगाई भत्ता भी जल्द दिए जाने की मांग कहीं । वही कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मनोहर दुबे ने बताया कि अधिकारियों द्वारा हम कर्मचारियों से अपने अपने घरों में कार्य कराते हैं एवं छुट्टी के दिन भी यह अधिकारियों का कार्य कराने का सिलसिला जारी रहता है । जिससे हम कर्मचारी संघ के द्वारा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का पुरजोर विरोध करते हैं और अपनी इन मांगों का जल्द से जल्द पूर्ण कराने की भी बात कही । वही अधिकारियों द्वारा प्रताड़ित कर अपने घरों में कार्य कराने की समस्या एवं प्रताड़ित करते अधिकारियों से बैठक कर जल्द से जल्द समाधान एवं अपनी मांगों को पूर्ण करने की बात कही । शासन प्रशासन को चेताया कि जल्द समाधान ना होने पर हम मध्यप्रदेश कर्मचारी मंच जिला नरसिंहपुर प्रदेश स्तर पर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे,जिसकी जिम्मेवारी शासन प्रशासन की होगी ।

Tags :

जरूरी खबरें