Monday 9th of November 2026

ब्रेकिंग

इस बार की दीपावली कुछ खास हो, हर चेहरे पर खुशियों का एहसास हो। केवल घरों में ही दीप न जलें, हर दिल में प्रेम का उजास हो।

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

: गाडरवारा,रोटरी क्लब ने आदर्श स्कूल मे पुस्तकालय हेतु दी मदद

Aditi News Team

Sun, Oct 24, 2021

गाडरवारा। गत दिवस स्थानीय शासकीय आदर्श स्कूल में रोटरी क्लब गाडरवारा ने अभिनव पहल करते हुए एक पुस्तकालय के निर्माण के लिए दो बड़ी टेबल भेंट करते हुए पुस्तकें रखने के लिए रेक बनवाये। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के मेम्बर रोटेरियन सुरेंद्र साहू,रोटेरियन मनोज वशा द्वारा प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए बहुत सारी पुस्तकें दान की। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने सभी उपस्थित जनों का स्वागत करते हुए पुस्तकों के रखरखाव के लिए सहयोग की अपेक्षा जताई। रोटेरियन डी के उपाध्याय और पूर्व असिस्टेंट गवर्नर डॉ उमाशंकर दुबे ने पुस्तकों की महत्ता पर प्रकाश डाला। स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक सुशील शर्मा और एन पी साहू ने विद्यार्थियों को पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित किया । शिक्षा समिति के चेयरमैन विनीत काबरा ने पुस्तकों के विधिवत संधारण पर बल दिया और उपस्थित लोगों का आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन प्रियांक सोनी ने किया इस अवसर पर रोटरी क्लब सचिव राहुल पालीवाल,अशोक राजपूत,आर डी जायसवाल और आदर्श स्कूल का समस्त स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें