Monday 9th of November 2026

ब्रेकिंग

इस बार की दीपावली कुछ खास हो, हर चेहरे पर खुशियों का एहसास हो। केवल घरों में ही दीप न जलें, हर दिल में प्रेम का उजास हो।

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

: गाडरवारा(सिंहपुर-छोटा)में विधिक साक्षरता शिविर का किया गया आयोजन 

Aditi News Team

Sat, Oct 9, 2021

गाडरवारा/  माननीय म.प्र . राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण , जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष महोदय , महेश कुमार शर्मा , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरसिंहपुर के निर्देशानुसार तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा द्वारा दिनांक 09.10.2021 प्रातः 12:00 बजे चीचली जनपद की ग्राम पंचायत भवन सिंहपुर छोटा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन श्री भूपेश कुमार मिश्रा , न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी गाडरवारा की उपस्थिति में सम्पन्न किया गया । उक्त विधिक साक्षरता शिविर में न्यायाधीश भूपेश कुमार मिश्रा , न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी गाडरवारा ने विस्तार से बच्चों की शिक्षा के अधिकारों पर विशेष जोर दिया तथा ग्रामीणजनों को विधिक सहायता व पैनल अधिवक्ता , लैंगिक शोषण अधिनियम पास्को एक्ट उक्त शिविर में सरपंच छत्रपाल कौरव सचिव संतोष सोनी , रोजगार सहायक हरिओम कौरव ग्रामीणजन एवं पैरालीगल वॉलेंटियर्स रामकृष्ण राजपूत , नितेन्द्र राजपूत की उपस्थिति रही एवं सहयोग प्रदान किया गया ।

Tags :

जरूरी खबरें