Thursday 17th of September 2026

ब्रेकिंग

राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और लंबित मामलों की हुई समीक्षा,तहसील में कोई भी राजस्व प्रकरण ऑफलाइन नहीं लिया जाये

17 दिसंबर को भोपाल में प्रस्तावित ‘गोसम्मान आह्वान अभियान’ की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा,गौसेवको ने गौशालाओं का निरीक्षण

अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

सामाजिक एवं संगठनात्मक बैठक तेंदूखेड़ा स्थित वृन्दावन गार्डन में राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलाराम अठ्या के मुख्य आतिथ्य में संप

मुख्यमंत्री और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

: गाडरवारा। चिरहकला में गणवेश एवं सूखा राशन वितरित

Aditi News Team

Sun, Mar 28, 2021

गाडरवारा।बीते शनिवार को शासकीय नवीन माध्यमिक शाला चिरहकलां में मध्यप्रदेश शासन की योजनान्तर्गत बच्चों को निःशुल्क खाद्यान्न वितरण योजना के अंतर्गत अरहर दाल एवं खाद्य तेल के पैकेटो एवं स्कूल यूनिफॉर्म का वितरण किया गया । इस अवसर पर भाजपा चौगान मंडल अध्यक्ष अशोक भार्गव ने कहा की कोरोना काल मे शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूल बंद होने की स्थिति में प्रदेश सरकार ने स्कूली बच्चों की चिंता करते हुए दाल और तेल के साथ गणवेश प्रदाय की है। कार्यक्रम में साईंखेड़ा बीआरसी चंदन शर्मा ने बताया की गणवेश स्व सहायता समूहों द्वारा तैयार की गई है ।कार्यक्रम में मनोज शर्मा,सांसद प्रतिनिधि देवी सिंह जी कौरव, दीपक जी गुप्ता,अभिषेक राकेसिया,सरपंच विशेष ठाकुर, सचिव मुन्ना प्रजापति,अमर सिंह धानक,राकेश कुशवाहा,पप्पू धानक, बनवारी लाल नागवंशी मोहम्मद अपसार खान एवं शाला के शिक्षकों रूपी जैन, कैलाश वर्मा, सचिन लहरिया, ममता चौहान, दयावती गुप्ता, राहुल कोरी ,उषा रावत , आरती मेहरा की उपस्तिथि उल्लेखनीय रही।

Tags :

जरूरी खबरें