Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

इस बार की दीपावली कुछ खास हो, हर चेहरे पर खुशियों का एहसास हो। केवल घरों में ही दीप न जलें, हर दिल में प्रेम का उजास हो।

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

: गाडरवारा। रोटरी क्लब ने बगदरा में वितरित की शैक्षणिक सामग्री

Aditi News Team

Wed, Aug 25, 2021

गाडरवारा। बीते मंगलवार को समाज सेवा में सदैव अग्रणी रोटरी क्लब ने समीपी ग्राम बगदरा में शासकीय माध्यमिक शाला के बच्चों को शेक्षणिक सामग्री कोविड 19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए वितरित की। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजन से किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रोटरी क्लब के फाइंडर मेम्बर मिनेन्द्र डागा ने कहा की रोटरी क्लब के माध्यम से हम लोग हमेशा पीड़ित मानवता की सेवा से जुड़े कार्य करते है।। रोटरी क्लब के अध्य्क्ष राजेश गुप्ता ने कहा की कोविड 19 की वजह से लगभग 1 साल से अधिक समय से स्कूल बंद है ऐसे में बच्चे पढाई से जुड़े रहें इसी उद्देश्य को लेकर हम लोग शेक्षणिक सामग्री वितरित करने आये है। कार्यक्रम को बीआरसी चंदन शर्मा एवं बीएसी संदीप स्थापक ने भी संबोधित करते हुए कहा की स्कूल बंद होने की स्तिथि में डिजिलेप सामग्री व्हाट्सअप्प समूहों के माध्यम से भेजकर एवं मेंटर बनाते हुए बच्चों की प्रतिदिन मॉनिटरिंग कर बच्चों की पढ़ाई सुचारू रूप से जारी रखने की विभाग ने पहल की है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक राजेश गुप्ता एवं आभार प्रदर्शन माध्यमिक शिक्षक राजेन्द्र गुप्ता ने करते हुए रोटरी क्लब का आभार जताया और कहा की इससे शिक्षा को प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी।कार्यक्रम में रोटरी क्लब के सचिव राहुल , बीएसी योगेंद्र झारिया, जनशिक्षक मो अपसार खान ,प्रधानपाठक टीकाराम कोरी, अनिल पटैल, नीता अग्रवाल, अंजुलता नेमा, सरपंच सोनू साहू, सरस्वती गौंड़ सहित अन्य उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें