Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

गांधी जयंती पर गोटेगांव एवं नरसिंहपुर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण भी

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम खुलरी में विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने श्रमदान एवं पौधरोपण में किया सहभागिता

नरसिंहपुर जिला टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि,फाइनल में जबलपुर को हराकर पहली बार बनी संभाग चैंपियन

मध्यप्रदेश शासन के जेल विभाग मुख्यालय भोपाल के जारी दिशा निर्देशों के तहत प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी

सालीचौका में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों की उपस्थिति में सावर्जनिक स्थलों की साफ-सफाई,श्रमदान कर जनता को जागरूक किया

: गाडरवारा, आगजनी की घटना में प्रभावित परिवार को दी मदद 

Aditi News Team

Mon, Mar 27, 2023
आगजनी की घटना में प्रभावित परिवार को दी मदद गाडरवारा । विगत दिवस विकासखंड साईंखेड़ा के अंतर्गत आने वाले ग्राम बिछुआ स्थित शासकीय हाईस्कूल के सामने एक दंपत्ति रमेश धानक का घर पूर्ण रूप से आग में जल गया। इस आगजनी की घटना में पीड़ित परिवार का सब कुछ नष्ट हो गया था उनके पास पहनने के लिए कपड़े तक नहीं बचे थे । ऐसी स्थिति में शासकीय हाई स्कूल बिचुआ की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती संगीता मेहरा द्वारा पीड़ित परिवार को कपड़े एवं कुछ नगद राशि सहयोग के रूप में प्रदान की गई तथा यथासंभव मदद करने का भी आश्वासन पीड़ित परिवार को दिया गया । इस दौरान शाला परिसर में शिक्षक शरद गुप्ता, अमित नागवंशी एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें