Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

सम्मेलन इंदौर के गांधी भवन में 2अक्टूबर को सम्पन्न हुआ जिसमें 35जिलों के 30किसान संगठनों ने भागीदारी की

योजना बनाकर वाहन के टक्कर मारने से गिरी महिला पर वाहन चढाते हुये की थी महिला की हत्या

कैकरा गांव में बदहाल रास्ते से स्कूल जाने वाले बच्चे एवं ग्रामीण परेशान, जिम्मेदार कब ध्यान देंगे

वृहद स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन

गांधी जयंती पर गोटेगांव एवं नरसिंहपुर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण भी

: गाडरवारा, कवयित्री सुभद्राकुमारी चौहान की पच्चहतर वी पुण्य तिथि स्मृति दिवस पर स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में श्रध्दांजलि कार्यक्रम संपन्न

Aditi News Team

Wed, Feb 15, 2023
गाडरवारा।प्रयागराज में जन्मी और मध्य प्रदेश को अपनी साहित्य साधना का केन्द्र बनाने के लिए पहचाने जाने वाली मां सरस्वती की कृपापात्र कवयित्री सुभद्राकुमारी चौहान की पच्चहतर वी पुण्य तिथि स्मृति दिवस पर स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में श्रध्दांजलि कार्यक्रम संपन्न हुआ । इस अवसर पर उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर भैय्या बहिनों ने प्रकाश डाला तो वही दूसरी ओर संस्था के दायित्ववान सदस्यों गोपाल मालपानी अशोक मोलासरिया, मुरली मालानी, ओम काबरा, अजय जैन व प्राचार्य दिनेश शर्मा, श्रीमती रश्मि पांडे हिन्दी विभागाध्यक्ष सभी ने अपने उद्बोधन में समवेत स्वरों में सुभद्राकुमारी चौहान को राष्ट्रीय ओजस्वी विचारों की अभिव्यक्ति की ध्वजवाहिका बताते हुए कहा कि देश के स्वतंत्रता आंदोलनों में आपकी भागीदारी से नवचेतना का संचार हुआ ।आपको जेल यातना की विभीषिका का सामना करना पड़ा ।विद्यालय की छात्रा मोनिका अहिरवार ने काव्य पाठ कर अपने शब्द सुमन अर्पित किए ।आभार रमेश शर्मा आचार्य ने किया ।

Tags :

जरूरी खबरें