Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

आरोपी के कब्जे से 206 पाव देशी शराब जप्त।* • *आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध।

जप्त स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.2 लाख। • आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज।

यहां बच्चे ढलकर परिवार और समाज का भविष्य बनते हैं:-निर्यापक मुनि श्री समता सागर

सम्मेलन इंदौर के गांधी भवन में 2अक्टूबर को सम्पन्न हुआ जिसमें 35जिलों के 30किसान संगठनों ने भागीदारी की

योजना बनाकर वाहन के टक्कर मारने से गिरी महिला पर वाहन चढाते हुये की थी महिला की हत्या

: गाडरवारा, गुरुजी संवर्ग के शिक्षको ने वरिष्ठता मांग की पूर्ति के लिए किया हवन 

Aditi News Team

Sun, Jan 29, 2023
गुरुजी संवर्ग के शिक्षको ने वरिष्ठता मांग की पूर्ति के लिए किया हवन गाडरवारा । गुरुजी संवर्ग के शिक्षकों को प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता दिए जाने संबंधी प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा को 5 वर्ष बीत जाने के बाद भी विभाग के अधिकारियों द्वारा इसे अमल में नहीं लाया गया है जिसके चलते गुरुजी संवर्ग के शिक्षक आक्रोशित है। अपनी वर्षों पुरानी उक्त मांग की पूर्ति हेतु गुरुजी संयुक्त मोर्चा मध्यप्रदेश के प्रांतीय आहवान पर एवं भानुप्रताप राजपूत, विजय श्रीवास्तव एवं संध्या मेहरा के मार्गदर्शन में गत दिवस गाडरवारा में इंदिरा कॉलोनी हनुमान मंदिर एवं नर्मदा रिसोर्ट हनुमान मंदिर तूमड़ा में गुरुजियों ने सुंदरकांड का पाठ एवं हवन पूजन कर गुरुजी संवर्ग के शिक्षकों को वरिष्ठता के लिए एक साथ प्रभु हनुमान जी महाराज से प्रार्थना की । उक्त कार्यक्रमो में पोहप सिंह पटेल, सोमनाथ राजपूत, बसंत दुबे,मेघराज राजपूत, रामस्वरूप बसेड़िया, ओमपाल राजपूत, अजय सिंह भदौरिया ,संतराम कौरव, अच्छे भैया,दिनेश पटेल, छोटेलाल, रामदास श्रीवास, मुकेश अवस्थी,रमेश कौरव, नरेश चौबे,भीकम पटेल आदि शामिल रहे।

Tags :

जरूरी खबरें