Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

गांधी जयंती पर गोटेगांव एवं नरसिंहपुर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण भी

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम खुलरी में विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने श्रमदान एवं पौधरोपण में किया सहभागिता

नरसिंहपुर जिला टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि,फाइनल में जबलपुर को हराकर पहली बार बनी संभाग चैंपियन

मध्यप्रदेश शासन के जेल विभाग मुख्यालय भोपाल के जारी दिशा निर्देशों के तहत प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी

सालीचौका में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों की उपस्थिति में सावर्जनिक स्थलों की साफ-सफाई,श्रमदान कर जनता को जागरूक किया

: गाडरवारा, ग्राम पंचायत सीरेगांव में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन 

Aditi News Team

Sat, Apr 8, 2023
ग्राम पंचायत सीरेगांव में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन गाडरवारा । माननीय म.प्र . राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण , जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष महोदय , श्री एम.के.शर्मा , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरसिंहपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय सचिव श्री विवेक बुखारिया , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरसिंहपुर के समन्वयन से " विश्व स्वास्थ्य दिवस " के उपलक्ष्य में प्रातः 10:00 बजे ग्राम पंचायत सीरेगांव में न्यायाधीश डॉ. श्रीमति अंजली पारे , द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश गाडरवारा की उपस्थिति में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा द्वारा किया गया । उक्त विधिक साक्षरता शिविर में डॉ ० श्रीमति अंजली पारे द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश गाडरवारा ने शिविर में उपस्थित समस्त व्यक्तियों से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ , बीमा एवं रजिस्ट्रेशन संबंधी समस्याओं की जानकारी ली गई तथा विधिक सेवा समिति द्वारा संचालित योजनाओं जैसे विधिक सहायता योजना , विधिक सलाह योजना , पैनल अधिवक्ता योजना , पैरालीगल वॉलेंटियर्स , घरेलू हिंसा अधिनियम एवं बाल श्रम एवं शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई । इसके साथ ही पैरालीगल वॉलेंटियर्स श्री शेख रहीम द्वारा कार्यालय द्वारा संचालित निःशुल्क अधिवक्ता योजना एवं विधिक सहायता एवं सलाह , लीगल एड क्लीनिक की जानकारी से भी जागरूक किया गया । उक्त शिविर में सरपंच महेन्द्र कुशवाहा , सतीश शर्मा स्कूल प्राचार्य धर्मेन्द्र श्रीवास्तव , रामशंकर राजपूत एवं ग्रामीण जन की उपस्थिति रही एवं पैरालीगल वॉलेंटियर रामकृष्ण राजपूत एवं अखलेश सोनी द्वारा सहयोग प्रदान किया गया ।

Tags :

जरूरी खबरें