Thursday 17th of September 2026

ब्रेकिंग

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

पंचायत सचिव संगठन के तत्वावधान में पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ शिविर 60 से अधिक रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

गाडरवारा में बजरंग दल ने SDM को सौंपा ज्ञापन

फसल बीमा, बिजली, खाद और एमएसपी से जुड़ी प्रमुख मांगें उठाईं

ग्रामीणों ने SDM कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

: गाडरवारा ,ग्राम पंचायत सूखाखैरी पहुँचे आला अधिकारी

Aditi News Team

Sat, Sep 25, 2021

नरसिंहपुर । गाडरवारा भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री रोहित सिंह ग्राम पंचायत सूखाखैरी पहुंचे। उन्होंने यहां ग्राम पंचायत भवन में सिटीज़न चार्टर एवं निर्माण कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने यहां सिटीजन चार्ट व्यवस्थित रूप से होने पर मौजूद अधिकारियों- कर्मचारियों सहित ग्राम वासियों को बधाई दी।

   इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियों से चर्चा कर उनके दिए जा रहे ग्राम पंचायत के विकास के लिए सकारात्मक सहयोग की प्रशंसा की। ग्रामवासियों द्वारा बताया गया कि पानी की टंकी का पाइप ख़राब होने के कारण पेयजल की समस्या होती है। साथ ही नालियों में दवाइयों का छिड़काव नहीं हुआ है। इस संबंध में कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने पीएचई के ईई को पानी टंकी पाइप बदलने एवं बीएमओ को नालियों में मच्छररोधी दवाओं एवं पाउडर का छिड़काव करवाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने किया पौधरोपण

         भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने ग्राम पंचायत सूखाखैरी में ग्राम चौपाल परिसर में बादाम का पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने मंगल भवन का अवलोकन भी किया। मंगल भवन की बेहतर रखरखाव एवं व्यवस्थाओं की तारीफ की।

         भ्रमण के दौरान सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, एसडीएम सुश्री सृष्टि जयंत देशमुख, अन्य अधिकारी और ग्रामीणजन मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें