Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

आरोपी के कब्जे से 206 पाव देशी शराब जप्त।* • *आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध।

जप्त स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.2 लाख। • आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज।

यहां बच्चे ढलकर परिवार और समाज का भविष्य बनते हैं:-निर्यापक मुनि श्री समता सागर

सम्मेलन इंदौर के गांधी भवन में 2अक्टूबर को सम्पन्न हुआ जिसमें 35जिलों के 30किसान संगठनों ने भागीदारी की

योजना बनाकर वाहन के टक्कर मारने से गिरी महिला पर वाहन चढाते हुये की थी महिला की हत्या

: गाडरवारा, जल संरक्षण के उद्देश्य से जनभागीदारी से किया गया बोरी बंधान

Aditi News Team

Fri, Feb 10, 2023
जल संरक्षण के उद्देश्य से जनभागीदारी से किया गया बोरी बंधान गाडरवारा । मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा चयनित चीचली जनपद के अंतर्गत आने वाली नवाकुर संस्था हरदौल जन शक्ति सेवा समिति बसुरिया एवं विकास खंड की नवांकुर संस्थाओ ने जन भागीदारी से बसुरिया के पास लवासर बेरखेड़ी दूधी नदी पर बोरी बंधान किया यह बंधन जिला समन्वयक जय नारायण शर्मा एवं ब्लॉक समन्वयक के मार्गदर्शन में संपन्न किया गया लगभग 274 बोरियों से बंधान किया गया है जिससे आने वाले समय में भूमिगत जलस्तर में बढोत्तरी होगी.गर्मी में पशुओं एवं जीव जन्तुओं को पीने का पानी मिलेगा.कृषि सिंचाई का रकवे मैं वृद्धि होगी। फसल ज्यादा उत्पादित होने से किसानों की आय में बृद्धि होगी।.जल का संरक्षण व संबर्द्धन होगा। ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति एवं नवांकुर संस्था के इस जल संरक्षण व संबर्द्धन के इस प्रभावी एवं अभिनव कार्य से आस-पास की समितियों व सामाजिक संस्थओं को प्रेरणा प्राप्त होगी जिससे प्रेरित हो कर ज्यादा जल संरक्षण व संबर्द्धन की दिशा में कार्य होगा। श्रमदान कार्य में भाजपा जिला मंत्री जयप्रकाश वर्मा,शा. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सासंद प्रतिनिधि हाकम सिंह वर्मा ,NCI स्कूल संचालक सुरेश वर्मा , राजेंद्र परिहार , मुकेश नगपुरिया भाजपा नगर अध्यक्ष, किसान नेता लीलाधर वर्मा, हरिओम वर्मा , हलकोरी वर्मा, शिव सुरेया म.प्र. जन अभियान परिषद् विकास खंड समन्वयक सुश्री स्मिता दांण्डे जी ,नवांकुर संस्थाओं से संतोष चौरसिया, रामकृष्ण राजपूत , रामेश्वर वर्मा , ओमप्रकाश वर्मा, श्रीमति नीरू राजपूत , जितेंद्र सिंह राजपूत, संतोष नगोद , प्रस्फुटन समितियों से चंद्रकांत गढ़वाल , कमलेश मेहरा लवासर , गुलाब पटेल बाबई खुर्द , दिनेश वर्मा नीलेश वर्मा बसुरिया , पुखराज राजपूत, रितेश मेहरा स्वामी विवेकानंद वार्ड , आर.डी.वर्मा, पंकज वर्मा , रज्जू भैया , संतोष बघेले, वीरेन्द्र वर्मा सालीचौका नगर , जमना प्रसाद साहू पनागर, बबलू नगपुरिया परामर्शदाताओं में प्रदीप कुमार कौरव , रामस्वरूप कौरव , संजय पाठक , आदि समितियों के सदस्यों की उपस्थिति में बोरी बंधान किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें