Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

गांधी जयंती पर गोटेगांव एवं नरसिंहपुर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण भी

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम खुलरी में विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने श्रमदान एवं पौधरोपण में किया सहभागिता

नरसिंहपुर जिला टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि,फाइनल में जबलपुर को हराकर पहली बार बनी संभाग चैंपियन

मध्यप्रदेश शासन के जेल विभाग मुख्यालय भोपाल के जारी दिशा निर्देशों के तहत प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी

सालीचौका में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों की उपस्थिति में सावर्जनिक स्थलों की साफ-सफाई,श्रमदान कर जनता को जागरूक किया

: गाडरवारा ,जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और अधिकारी ध्यान दें,आगामी फसलों के लिए खाद लेने किसान फिर हो रहा परेशान

Aditi News Team

Mon, Mar 27, 2023
गाडरवारा । स्थानीय भटेरा रोड स्थित शासकीय खाद गोदाम पर आज से गन्ने और मूंग, सोयाबीन आदि फसलों के लिए खाद लेने के लिए किसानों की लाईन और भीड की शुरुआत हो गई । विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया गया है कि दो माह बाद खाद स्टाक आ जाने से किसानों को खाद वितरित किया जा रहा है ।उल्लेखनीय और सोचनीय है कि प्रत्येक फसल मौसम में इसी तरह किसानों को परेशानी झेलना पड़ती है ठंड हो या गर्मी धूप की मार में खाद लेने के लिए लंबी-लंबी लाइने लगती हैं । इस अवसर पर आपसी वाद विवाद भी होते किसानों की जगह समस्या को लेकर संबंधित विभाग जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक जिला अधिकारियों तहसील अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं जाता यदि खाद को पहले ही इकट्ठा कर लिया जाए लाइन का सवाल ही नहीं उठता।

Tags :

जरूरी खबरें