Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

इस बार की दीपावली कुछ खास हो, हर चेहरे पर खुशियों का एहसास हो। केवल घरों में ही दीप न जलें, हर दिल में प्रेम का उजास हो।

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

: गाडरवारा मप्र शिक्षक संघ ने मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन,अध्यापक संवर्ग के शिक्षको को पुरानी पेंशन बहाली हो लागू

Aditi News Team

Wed, Jun 30, 2021

गाडरवारा। विगत दिवस को मप्र शिक्षक संघ के प्रांतीय आव्हान पर एवं जिला अध्य्क्ष आंचल शर्मा व जिला सचिव सत्यप्रकाश त्यागी के मार्गदर्शन में शिक्षक संघ साईंखेड़ा व चीचली ईकाई के सदस्यों ने तहसील कार्यालय पहुँचकर एसडीएम प्रमोद सेन गुप्ता को 3 सूत्रीय मांगो को लेकर प्रदेश के सीएम, वित्तमंत्री, स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री एवं मुख्य सचिव मप्र शासन कर नाम अलग अलग ज्ञापन सौंपे । ज्ञापन में प्रमुख रूप से लंबित डीए, वेतनवृद्धि का भुगतान, अध्यापक संवर्ग से राज्य शिक्षा सेवा में आये शिक्षको को पुरानी पेंशन बहाली एवं नियमित संवर्ग के शिक्षको को प्राप्त वेतनमान के आधार पर अपग्रेड करते हुए नये पदनाम देने सबंधी मांगे शामिल की गई है।
एकत्रित शिक्षकों ने एक स्वर में लंबित डीए व मंहगाई भत्ता देने की मांग जोर से उठाई व न्यू पेंशन योजना के प्रति आक्रोश जताकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लिए मोर्चा खोल दिया । ज्ञापन सौंपते समय उमाशंकर अग्रवाल, विनोद सोनी, विनोद कौरव, संतोष श्रीवास, रामकुमार कौरव, गुरुदयाल राय, ताराचंद विश्वकर्मा, प्रसन्न खत्री, रमाकांत पाराशर, मधुसूदन पटैल, नरेश मेहरा आदि शामिल रहे।

Tags :

जरूरी खबरें