Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

हिंदी अपील का वाचन एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

हिंदी साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए सुशील शर्मा को ‘साहित्य शिरोमणि’ सम्मान

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

: गाडरवारा में मास्क नहीं लगाने वाले 82 व्यक्तियों पर लगा 7100 रूपये का जुर्माना

Aditi News Team

Wed, Aug 11, 2021

नरसिंहपुर, कलेक्टर वेद प्रकाश के निर्देशन एवं एसडीएम सुश्री सृष्टि जयंत देशमुख के मार्गदर्शन में गाडरवारा में कोरोना संक्रमण की प्रभावी रोकथाम के लिए अधिकारियों द्वारा क्षेत्र का लगातार भ्रमण करने और कोविड- 19 प्रोटोकाल का पालन सुनिश्चित कराने के लिए रोको टोको अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अभियान में लोगों को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बिना मास्क लगाए सार्वजनिक स्थानों पर आने- जाने वालों पर जुर्माना की कार्यवाही भी की जा रही है। इस संबंध में जागरूकता बढ़ाई जा रही है।
   इसी क्रम में बुधवार को गाडरवारा में तहसील कार्यालय के सामने एवं रेल्वे स्टेशन क्षेत्र में 82  व्यक्तियों पर 7100 रूपये का जुर्माना किया गया है।
   इस दौरान तहसीलदार राजेश मरावी, नायब तहसीलदार श्रीमती मीनाक्षी जायसवाल, सुश्री रिचा कौरव और राजस्व, पुलिस एवं नगरपालिका की संयुक्त टीम ने बगैर मास्क लगाये घूमने और कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की। अभियान के दौरान 100  मास्क नि:शुल्क वितरित किये गये।

Tags :

जरूरी खबरें