Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

गांधी जयंती पर गोटेगांव एवं नरसिंहपुर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण भी

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम खुलरी में विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने श्रमदान एवं पौधरोपण में किया सहभागिता

नरसिंहपुर जिला टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि,फाइनल में जबलपुर को हराकर पहली बार बनी संभाग चैंपियन

मध्यप्रदेश शासन के जेल विभाग मुख्यालय भोपाल के जारी दिशा निर्देशों के तहत प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी

सालीचौका में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों की उपस्थिति में सावर्जनिक स्थलों की साफ-सफाई,श्रमदान कर जनता को जागरूक किया

: गाडरवारा, सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई 

Aditi News Team

Wed, Apr 12, 2023
सेवानिवृत्ति पर दी भावभीनी विदाई गाडरवारा। गत दिवस चीचली ब्लॉक के ग्राम बारहाबड़ा के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल के लिपिक ओमप्रकाश वर्मा को सेवानिवृत्ति पर समारोह पूर्वक विदाई दी गई ।इस अवसर पर सर्वप्रथम माँ सरस्वती देवी का पूजन वंदन किया गया ।कार्यक्रम में उपस्थित प्राथमिक शाला के प्रधानपाठक मनोज वर्मा, कन्या मा शाला के प्रधानपाठक लखन श्रीवास,पतलोन के प्रधानपाठक जगदीश गोलंदाज, ई टी प्रभारी सौरभ दीक्षित,शा उ मा शाला सालेचौका से महेश वर्मा,पूर्व सेवानिवृत्त शिक्षक जगदीश साहू, उमाशंकर दुबे, संस्था के प्राचार्य कमल सतारे, भंपेन्द्र दुबे, राजेश कौरव, आरती शर्मा द्वारा श्री वर्मा के उत्कृष्ट कार्यों की प्रशंसा के साथ शेष जीवन की मंगल कामना करते हुए वक्तव्य दिया गया । इस मौके पर शाला परिवार द्वारा शाल ,श्रीफल,रामचरित मानस, गायत्री माता का चित्र,स्टाफ ग्रुप का फोटो के साथ स्मृति चिन्ह भेंट किया गया । कार्यक्रम में बारहाबड़ा की सभी शासकीय शालाओ द्वारा पृथक पृथक भेंट श्री वर्मा को प्रदान किये गये ।कार्यक्रम को सफल बनाने में विकास दीक्षित, वीरेंद्र रघुवंशी, महेन्द्र वर्मा, देवराज गुर्जर, सूरज कसेरा, श्रवण ठाकुर, दिनेश चौरसिया ,राजेश बसेड़िया आदि का सहयोग सराहनीय रहा ।सभी शालाओ के अतिथि शिक्षकों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया । कार्यक्रम का मंच संचालन संस्था के वरिष्ठ उच्च श्रेणी शिक्षक राजेश कुमार कौरव द्वारा किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें