Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

वृहद स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन

गांधी जयंती पर गोटेगांव एवं नरसिंहपुर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण भी

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम खुलरी में विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने श्रमदान एवं पौधरोपण में किया सहभागिता

नरसिंहपुर जिला टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि,फाइनल में जबलपुर को हराकर पहली बार बनी संभाग चैंपियन

मध्यप्रदेश शासन के जेल विभाग मुख्यालय भोपाल के जारी दिशा निर्देशों के तहत प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी

: गाडरवारा , 898 सप्ताह में हुआ पौधारोपण

Aditi News Team

Sun, Mar 19, 2023
898 सप्ताह में हुआ पौधारोपण गाडरवारा ।जन्मोत्सव पर पौधारोपण करती आ रही कदम संस्था का साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का 898 वें सप्ताह का पौधारोपण  B.T.I स्कूल प्रांगण में संपन्न हुआ । जिसमें चिरंजीव प्रतीक कुरचानियाँ, चिरंजीव भावेन्द्र सिंह जाट, कुमारी दीक्षा नेमा, सुरेश जी श्रीवास्तव, श्रीमती शिरोमणी चौधरी, कुमारी कनिष्का साहू के जन्म दिवस के अवसर पर पौधा रोपित हुआ । मां कर्मा बाई जयंती के अवसर पर साहू युवा संगठन ऍव साहू महिला समाज से जुड़े व्यक्तियों 'महिलाओं व पदाधिकारियों ने कदम के कार्यक्रम में उपस्थित होकर पौधारोपण किया । जन्म दिवस पर पौधारोपण करने वाले सभी को कदम साथियों ने गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं दीं । जबलपुर से पधारे गाडरवारा निवासी भारतीय स्टेट बैंक के सेवानिवृत्त अधिकारी श्री एस .एन .जेठा जी ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दी, नगर को हरा-भरा करने में कदम संस्था ने जो प्रयास किए हैं उसकी उन्होंने सराहना की । इस अवसर पर कदम साथियों मे जय मोहन शर्मा ,अजय खत्री,संदीप स्थापक ,सुरेन्द्र पटैल ,राजेन्द्र गुप्ता , सुरेन्द्र साहू ,नीलेश साहू मनोज वसा के अलावा नगर के गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को .गरिमामयी बनाया ।

Tags :

जरूरी खबरें