Monday 9th of November 2026

ब्रेकिंग

इस बार की दीपावली कुछ खास हो, हर चेहरे पर खुशियों का एहसास हो। केवल घरों में ही दीप न जलें, हर दिल में प्रेम का उजास हो।

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

: नरसिंहपुर, गोटेगांव गौरतला में कलेक्टर ने की कृषकों से चर्चा

Aditi News Team

Sat, Oct 30, 2021

मवेशियों के लिए चारा उपलब्ध कराने के लिए किया प्रेरित

नरसिंहपुर।कलेक्टर रोहित सिंह ने शुक्रवार को गोटेगांव के ग्राम गौरतला में कृषक रोहित अग्रवाल एवं भरत पटैल से चर्चा की। कृषक अग्रवाल द्वारा बताया गया कि उनका 50 एकड़ रकबा है, जिसमें 20 एकड़ में ज्वार की फसल कृषि विभाग के अधिकारियों के सहयोग से लगाई गई है। उन्होंने बताया कि ज्वार की फसल का समर्थन मूल्य 2750 रूपये क्विंटल है एवं इसमें प्रति एकड़ उत्पादन भी बहुत अधिक है। इसका चारा पशुओं के लिए लाभदायक है। उन्होंने बताया कि वे अपनी फसलों के लिए वर्मीकम्पोस्ट का उपयोग करते हैं। कलेक्टर श्री सिंह द्वारा उनके कृषि कार्य को देखकर प्रशंसा की गई। कलेक्टर ने कहा कि आप जैसे कृषक दूसरे कृषकों के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं।

   इस दौरान कलेक्टर सिंह ने कृषकों से चर्चा करते हुए बताया कि विगत दिवस कृषि उत्पादन आयुक्त द्वारा ली गई बैठक में नरसिंहपुर जिले में 1500 हेक्टर में केला फसल एवं राइपनिंग चेम्बर हेतु कृषकों को अनुदान दिये जाने की स्वीकृति दी गई है। इसका कृषक अधिकाधिक लाभ लें। कृषक रोहित अग्रवाल द्वारा आश्वस्त किया गया कि वे अपनी 20 एकड़ में लगाई गई ज्वार की फसल का चारा गौशालाओं को प्रदान करेंगे। कलेक्टर सिंह द्वारा इसकी प्रशंसा की गई। साथ ही ग्राम तरवारा के कृषक श्री भरत पटैल ने भी कहा कि मवेशियों के चारे की आवश्यकता की पूर्ति के लिए वे हर संभव मदद करने के लिए तैयार हैं। कलेक्टर ने कहा कि सभी कृषक अगर इसके लिए सहयोग करेंगे, तो गौशालाओं में मवेशियों की देखरेख अच्छे से हो सकेगी। साथ ही मवेशी निराश्रित अवस्था में नहीं घूमेंगे और इससे आवागमन में सुगमता होगी एवं सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी।

Tags :

जरूरी खबरें