Friday 2nd of October 2026

ब्रेकिंग

गांधी जयंती पर गोटेगांव एवं नरसिंहपुर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण भी

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम खुलरी में विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल ने श्रमदान एवं पौधरोपण में किया सहभागिता

नरसिंहपुर जिला टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि,फाइनल में जबलपुर को हराकर पहली बार बनी संभाग चैंपियन

मध्यप्रदेश शासन के जेल विभाग मुख्यालय भोपाल के जारी दिशा निर्देशों के तहत प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी

सालीचौका में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों की उपस्थिति में सावर्जनिक स्थलों की साफ-सफाई,श्रमदान कर जनता को जागरूक किया

: ग्रैपलिंग कमेटी ऑफ इंडिया के ऑफिसियल एवम् रेफरी होने वाले ऑल इण्डिया यूनिवर्सिटी टर्नामेंट में देंगे अपनी सेवाएं

Aditi News Team

Thu, Apr 6, 2023
ग्रैपलिंग कमेटी ऑफ इंडिया के ऑफिसियल एवम् रेफरी होने वाले ऑल इण्डिया यूनिवर्सिटी टर्नामेंट में देंगे अपनी सेवाएं दिनांक 14 से 18 अप्रैल तक होने जा रही अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय महिला/पुरुष ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन मध्यांचल प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी भोपाल (मध्यप्रदेश) में आयोजन होने जा रहा है, जिसमे पूरे भारत से लगभग 65 से अधिक विश्विद्यालय एवं 300 से अधिक महिला पुरुष खिलाड़ी भाग लेंगे, आयोजन की सभी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई है। तकनीकी सेवाएं देने के लिए उक्त यूनिवर्सिटी ने ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ इंडिया से आवश्यकतानुसार तकनीकी सदस्यों की मांग की है, जिसे आज ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन दिनेश कपूर जी ने सभी निर्णायको/रेफरी की सूची मध्यांचल प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स डायरेक्टर के पास आधिकारिक ई मेल से प्रेषित की है। सभी विश्वविद्यालयों को अपनी टीमों की डिटेल एंट्री भेजे जाने कि अंतिम तिथि 12 अप्रैल तक है। ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ इंडिया ने उक्त प्रतियोगिता को पारदर्शी, एवम निर्विवाद रूप से संपन्न कराने के लिए टूर्नामेंट डायरेक्टर के लिए विनोद शर्मा जी, (हरियाणा) योगेश बघेल (सचिव मध्य प्रदेश)मनोज यादव (मीडिया प्रभारी)जयवीर डांगी (टेक्निकल कमेटी) भूपेंद्र भट्ट (टूर्नामेंट कॉर्डिनेटर)नितिन बघेल (मेंबर टेक्निकल कमेटी) आदि आफिशियल्स को नियुक्त किया गाया है।

Tags :

जरूरी खबरें