Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

हिंदी अपील का वाचन एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

हिंदी साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए सुशील शर्मा को ‘साहित्य शिरोमणि’ सम्मान

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

: ग्वालियर,गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ग्राम लखिया में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल हुए

Aditi News Team

Sun, Jul 4, 2021

ग्वालियर। प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा है कि क्षेत्र का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आम जनों को मूलभूत सुविधायें मिलें, इसके लिये शासन द्वारा अनेक कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र रविवार को डबरा अनुभाग क्षेत्र के ग्राम लखिया में आयोजित सम्मान समारोह में संबोधित कर रहे थे।
    गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने सम्मान समारोह में कहा कि क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए सरकार तेजी से कार्य कर रही है। शासन की अनेक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में विकास के कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणजन भी शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर अपने जीवन को और बेहतर बनाएं। विकास के कार्यों में सभी का सहयोग भी जरूरी है।
    गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र के ग्राम लखिया में पहुँचने पर बघेल समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में समाज के लोगों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। गृह मंत्री डॉ. मिश्र ने श्री परमाल सिंह बघेल एडवोकेट को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर उन्हें बधाई दी। इस मौके पर पूर्व मंत्री श्रीमती इमरती देवी, सेंवढ़ा के पूर्व विधायक श्री राधेलाल बघेल, ग्वालियर जिले के भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष श्री कौशल शर्मा एवं भाजपा के युवा नेता डॉ. विवेक मिश्रा भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Tags :

जरूरी खबरें