Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

: ग्वालियर,नगर की दहलीजों पर बनेंगे खूबसूरत प्रवेश द्वार,राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कुशवाह नगर निगम आयुक्त एवं स्मार्ट सिटी सीईओ के साथ, स्थल भ्रमण करने पहुँचे

Aditi News Team

Sun, Feb 28, 2021

ग्वालियर । शहर की दहलीज पर खूबसूरत प्रवेश द्वार बनाए जायेंगे। नगर के चारों ओर के मुख्य मार्गों पर ये प्रवेश द्वार बनेंगे। इस सिलसिले में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री भारत सिंह कुशवाह ने रविवार को नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा एवं स्मार्ट सिटी की सीईओ श्रीमती जयती सिंह के साथ भ्रमण कर प्रवेश द्वारों के लिये  प्रस्तावित स्थलों का जायजा लिया।
    राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री कुशवाह ने स्थल भ्रमण के दौरान निर्देश दिए कि शहर के चारों ओर के मार्गों पर ग्वालियर शहर के ऐतिहासिक वैभव को ध्यान में रखकर एवं आधुनिक तकनीक का उपयोग कर प्रवेश द्वार बनाए जाएँ। सभी प्रवेश द्वार खूबसूरत हों और दूर से ही लोगों को आकर्षित करें, जिससे अन्य शहरों से आने वाले लोगों को दूर से ही आभास हो जाए कि हम ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर में प्रवेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा प्रवेश द्वारों के रखरखाव व साफ-सफाई की भी पुख्ता व्यवस्था की जाए। 
    रविवार को राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री कुशवाह ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ खासतौर पर पुरानी छावनी, निरावली, मोहनपुर, सिरोल रोड़, मालवा कॉलेज व गिरवाई सहित प्रवेश द्वारों के लिये प्रस्तावित स्थलों का जायजा लिया। नगर निगम आयुक्त श्री वर्मा एवं स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती जयति सिंह ने कहा कि ग्वालियर के हैरीटेज व ऐतिहासिक स्वरूप को ध्यान में रखकर प्रवेश द्वारों के निर्माण की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जायेगा। इस अवसर पर नगर विकास से जुड़े अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
हैरीटेज स्वरूप के साथ वीरपुर बांध का सौंदर्यीकरण कराएँ
    नगर के प्रवेश द्वारों के प्रस्तावित निर्माण स्थलों का जायजा लेने निकले राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री भारत सिंह कुशवाह ने वीरपुर बांध का सौंदर्यीकरण कराने पर भी विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि हैरीटेज स्वरूप के साथ वीरपुर बांध का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कराएँ, जिससे पानी के बड़े स्त्रोत के संरक्षण के साथ-साथ शहर में पर्यटन के लिये भी एक स्थान उपलब्ध हो सके। श्री कुशवाह ने व्हीआईपी सर्किट हाउस मुरार के पार्क का भी निरीक्षण किया और इसका सौंदर्यीकरण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

Tags :

जरूरी खबरें