Thursday 17th of September 2026

ब्रेकिंग

राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और लंबित मामलों की हुई समीक्षा,तहसील में कोई भी राजस्व प्रकरण ऑफलाइन नहीं लिया जाये

17 दिसंबर को भोपाल में प्रस्तावित ‘गोसम्मान आह्वान अभियान’ की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा,गौसेवको ने गौशालाओं का निरीक्षण

अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

सामाजिक एवं संगठनात्मक बैठक तेंदूखेड़ा स्थित वृन्दावन गार्डन में राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलाराम अठ्या के मुख्य आतिथ्य में संप

मुख्यमंत्री और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

: ग्वालियर गृह मंत्री डॉ. मिश्र सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम में हुए शामिल,ऊमर का पौधा रोपा और कहा प्राणवायु के लिए सभी लगाएँ पेड़

Aditi News Team

Mon, Jul 12, 2021

ग्वालियर। कोरोना संकट में हम सभी ने प्राणवायु ऑक्सीजन का महत्व महसूस किया है। पेड़-पौधे ऑक्सीजन के सबसे बड़े स्त्रोत होते हैं। इसलिए सभी लोग पौधे रोपें और उनकी देखभाल भी करें, जिससे पौधे पेड़ बन सकें। यह बात गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कही। उन्होंने रविवार की सुबह डबरा में जेल रोड पर आयोजित हुए सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया और ऊमर का पौधा रोपा। इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के लगभग एक सैकड़ा पौधे रोपे गए।
गृह मंत्री डॉ. मिश्र ने कहा कि वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा समाज की भागीदारी से अंकुर अभियान चलाया जा रहा है। सभी लोग इस अभियान से जुड़कर वृहद स्तर पर पौधरोपण करें, जिससे पर्यावरण संतुलन के साथ-साथ हमें प्राणवायु भी मिले।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में डबरा शहर के जनप्रतिनिधिगण और विभागीय अधिकारियों ने भी सहभागिता की।

Tags :

जरूरी खबरें