Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

इस बार की दीपावली कुछ खास हो, हर चेहरे पर खुशियों का एहसास हो। केवल घरों में ही दीप न जलें, हर दिल में प्रेम का उजास हो।

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

: छिन्दवाडा,कलेक्टर श्री सुमन ने मृगनयनी में प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

Aditi News Team

Sun, Sep 12, 2021

छिन्दवाडा ।कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन द्वारा आज स्थानीय पूजा लॉन में कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुये ग्रामोद्योग विभाग के सहयोग से आयोजित म.प्र.हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम की मृगनयनी मध्यप्रदेश प्रदर्शनी का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया गया। यह प्रदर्शनी आगामी 20 सितंबर तक प्रतिदिन दोपहर 12 से रात्रि 9 बजे तक खुली रहेगी। इच्छुक व्यक्ति इस प्रदर्शनी का लाभ ले सकते हैं।

      कलेक्टर श्री सुमन ने प्रदर्शनी के शुभारंभ के बाद प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुये स्थापत्य कला की महेश्वर,वारासिवनी व सौंसर की नवनिर्मित डिजाईन की जरी व रेशम किनार की बुनाई की चंदेरी साड़ियां और मटेरियल में सिल्क बुनाई, उज्जैन का बाटिक प्रिंट, धार का बाग प्रिंट और म.प्र. के अन्य जिलों के हस्तशिल्प एवं हाथकरघा वस्तुओं को देखा। कलेक्टर श्री सुमन को म.प्र.हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम के प्रबंधक श्री जी.सी.बरखे, प्रभारी मध्यांचल जोन श्री एम.एल.शर्मा मृगनयनी प्रबंधक श्री के.के.टांडेकर और प्रदर्शनी के प्रभारी श्री अरविंद शर्मा ने प्रदर्शनी का अवलोकन कराते हुये विस्तृत जानकारी से अवगत कराया। कार्यक्रम में भोपाल व उज्जैन के कलाकारों ने शहनाई की मधुर धुन व वाद्य यंत्रों के वादन से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। उल्लेखनीय है कि इस प्रदर्शनी में आमांत्रित 40 कारीगर अपने हुनर के साथ हस्तशिल्प एवं हाथकरघा वस्तुओं का प्रदर्शन व विपणन करेंगे।          

Tags :

जरूरी खबरें