Thursday 1st of October 2026

ब्रेकिंग

मोटरसाइकिल चोरी की 03 घटनाओं का खुलासा करते हुए 03 आरोपी गिरफ्तार

150 से अधिक म्यूल बैंक खातों व सिम का उपयोग कर 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा

दिव्यांशु पटेल(लोधी) का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 में चयन हुआ

गाडरवारा से एंजिल प्रताप सिंह कौरव ने जबलपुर संभाग से खेलते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) प्राप्त कर परचम लहराया

मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगाया है,स्टेशनगंज पुलिस जांच में जुटी

: जबलपुर,"ऑपरेशन हर्ष ’’ के तहत जबलपुुर पुलिस की सायबर सेल टीम के द्वारा गुमे हुए 333 मोबाईल जिनकी अनुमानित कीमत लगभग आधा करोड़ रूपये हैं, तलाश कर मोबाईल धारको को किये गये वापस

Aditi News Team

Fri, Apr 21, 2023
’ऑपरेशन हर्ष’’ गुम मोबाईल के साथ खुशी लौटाने का एक प्रयास वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री तुषारकांत विधार्थी (भा.पु.से.) के मार्ग निर्देशन में ‘‘ऑपरेशन हर्ष ’’ के तहत जबलपुुर पुलिस की सायबर सेल टीम के द्वारा गुमे हुए 333 मोबाईल जिनकी अनुमानित कीमत लगभग आधा करोड़ रूपये हैं, तलाश कर मोबाईल धारको को किये गये वापस वर्ष 2023 कें प्रथम चरण में आज दिनाँक 21/04/2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषारकांत विधार्थी (भा.पु.से.) द्वारा सायबर सेल के द्वारा तलाशे गये 333 गुम मोबाईल जिनकी अनुमानित कीमत लगभग रूपये 50 लाख रूपये है, मोबाईल धारक जिनमें कई छात्र/छात्रायें एवं किसान तथा व्यापारी थे,ं को वापस किये गये। इसके अतिरिक्त सायबर फ्रॉड संबंधी प्राप्त विभिन्न शिकायतों में वर्ष 2023 में अब तक लगभग 16,18,509/- रूपये आवेदकों को वापस कराये गये है। इसके साथ ही सायबर सेल टीम जबलपुर द्वारा लगातार सायबर जागरूकता संबंधी आयोजन किये जा रहे है। वर्ष 2023 में अब तक लगभग 08 संस्थानों जिनमें स्कूल, कॉलेज एवं अन्य संस्थान सम्मिलित है, में जाकर सायबर जागरूकता कार्यक्रम संचालित किये गये हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषारकांत विधार्थी (भा.पु.से.) ने आम नागरिकों से अपील की है कि गुमें हुए मोबाईल की शिकायत संबंधित थाने में करते हुए उस शिकायत की छाया प्रति एवं मोबाईल बिल की छायाप्रति को सायबर सेल जबलपुर के हैल्प लाईन नम्बर 7587616100 पर भेजें ताकि गुम हुए मोबाईल का शीघ्रता से पता करवाया जाकर सम्बंधित मोबाईल धारक को वापस किया जा सके।   *उल्लेखनीय भूमिका--* अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री समर वर्मा तथा प्रभारी सायबर सेल निरीक्षक सुश्री शबाना परवेज के मार्ग निर्देशन में गुम हुए मोबाईल की तलाश करने में सायबर सेल के प्रधान आरक्षक नितिन जोेशी, अमित पटेल, आरक्षक राजा अजिताय मिश्रा, आदित्य परस्ते, चन्द्रिका पडवार, दुर्गेश दुबे, सौरभ शुक्ला, नवनीत चक्रवर्ती, अभिषेक मिश्रा, भगवान सिंह, अभिदीप भट्टाचार्य, कृष्ण चंद्र तिवारी, दीपक मिश्रा, अरविन्द सूर्यवंशी, आशीष गौर, मनोज चौधरी, जितेन्द्र, अनिल सिंह, अजय सिंह की सराहनीय भूमिका रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषारकान्त विधार्थी (भा.पु.से.) ने टीम को नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की हैं।

Tags :

जरूरी खबरें