Sunday 8th of November 2026

ब्रेकिंग

दीपावली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, मिठाई एवं खाद्य सामग्री के 40 नमूने जांच के लिए भेजे

नरसिंहपुर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आरआरसी के आधार पर जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

नरसिंहपुर करेली पुलिस की स्मैक के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार- मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल

11 से 17 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता

: जबलपुर,कन्या पूजन और दीप प्रज्जवलन के साथ मिशन नगरोदय कार्यक्रम का हुआ भव्य शुभारंभ

Aditi News Team

Sat, Mar 13, 2021

जबलपुर। मध्यप्रदेश शासन के द्वारा जारी दिशा निर्देश के अनुरूप आज नगर निगम द्वारा मानस भवन में मिशन नगरोदय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन का भव्य शुभारंभ जबलपुर के सांसद श्री राकेश सिंह की अध्यक्षता, केन्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री अशोक ईश्वरदास रोहाणी, पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री लखन घनघोरिया, एवं उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री विनय सक्सेना, कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा आदि विशिष्ट आतिथ्य में कन्या पूजन एवं दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। इस अवसर पर आजादी के महानायक एवं देश के अमरवीर शहीदों क्रमशः राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, एवं लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटैल के तैलचित्र पर सभी अतिथियों के द्वारा माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये सांसद श्री राकेश सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के वीरगाथाओं का वर्णन करते हुए उन्हें स्मरण कर उन सभी महानायकों के द्वारा दी गई कुर्बानी के ऊपर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री राकेश सिंह ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने जो सपने संजोये थे उन सपनो को आज हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान पूरा कर रहे हैं। आज हमारे शीर्ष नेतृत्व के द्वारा सभी द्वारा गरीब वर्गो की दिन-रात चिंता की जा रही है और उनके जनकल्याण हेतु नई-नई योजनाओं का शुभारंभ कर उनके जीवन स्तर को उठाने तथा मुख्य धारा से जोड़ने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज मिशन नगरोदय कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान ने प्रदेश के लाखों हितग्राहियों को अनेक सौगातें प्रदान की। इसी कड़ी में आज जबलपुर संस्कारधानी के 1127 हितग्राहियों को लगभग 16 करोड़ रूपये की राशि का लाभांश वितरण किया गया। इसके अलावा सांसद श्री राकेश सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने लगभग 5 करोड़ रूपये की लागत से नवनिर्मित मिनी खेल परिसर का लॉन लाइन लोकार्पण भी किया। इसके उपरांत उन्होंने 5 वर्षो के विकास कार्यो का नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी द्वारा तैयार रोड़ मैप के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी देश ही नहीं पूरी दुनिया के आदर्श जनप्रतिनिधि के रूप में स्थापित हैं वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान पूरे प्रदेश में गरीबों के बीच संवेदनशील मुख्यमंत्री के रूप में जाने पहचाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री लगातार गरीब वर्गो की चिंता कर उनके जनकल्याण के लिए नई-नई योजनाएं संचालित कर रहे हैं, जिसका लाभ सभी वर्गो के गरीब परिवारों को मिल रहा है।
भोपाल में आयोजित मिशन नगरोदय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के उद्बोधन का सीधा प्रसारण किया गया जिसे जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी व बड़ी तादात में उपस्थित लोगों ने देखा व सुना। नगरोदय कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता गीत का शुभारंभ के साथ लोकराग समिति द्वारा स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक भी किया। सांसद श्री राकेश सिंह ने सभी को स्वच्छता शपथ भी दिलाई और हितग्राहियों को हितलाभ प्रदान किये।
इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर श्री संदीप जीआर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी श्री आशीष पाठक सहित अधिकारी-कर्मचारी व बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें